{"_id":"61102dfb8ebc3e7b963beb60","slug":"one-more-bore-for-proper-watetrt-supply-taldehate-news-jhs201486771","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट दूर करने के लिए एक और बोर जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट दूर करने के लिए एक और बोर जरूरी
विज्ञापन
कैप्सन - 2,3 - खांदी की पहाड़ी पर बना सीडब्लूआर
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के साथ नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का जायजा लिया। जिसमें पेयजल संकट के कुछ निदान के लिए खांदी पहाड़ी पर बने सीडब्लूआर (सिलेक्टेड वॉटर सिर्सोस) को कई बार भरकर आपूर्ति की योजना बनी।
बृहस्पतिवार 5 अगस्त को अन्न महोत्सव के मौके पर मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय के नगर आगमन पर लोगों ने पानी की समस्या को उनके समक्ष रखा। जिस पर जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने शुक्रवार को जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों की टीम भेजने की बात कही। शनिवार को जल संस्थान के अधिशासी अधिकारी संजीव कुुमार, जल निगम के प्रभारी अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह के साथ नगर के ऊंचाई वाले स्थानों पर जाकर जनता की परेशानी को देखा और जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने खांदी पहाड़ी पर बने 50 केएल के सीडब्लूआर और समीप डली पाइपलाइन का भी निरीक्षण किया।
जिसके बाद टीम ने पाया कि नगर में इस समय 4 एमएलडी पानी की आवश्यकता के सापेक्ष 1.2 एमएलडी पानी मिल रहा है। इसके अलावा सीडब्लूआर की क्षमता 50 केएल है। जिसे भरने में लगभग चार घंटे और खाली होने में मात्र बीस से पच्चीस मिनट लगते हैं। ऐसी स्थिति में तालाब के समीप पहले लगे टयूबबेल के पास एक और बोर कराकर सीडब्लूआर को दिन में तीन-चार बार भरकर लोगों को पानी की आपूर्ति करा कर पेयजल संकट को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
टयूबवेल लगने से समस्या का काफी निदान हो जाएगा
संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान ने बताया कि खांदी पहाड़ी पर बने सीडब्लूआर को भरने के लिए एक और टयूबबेल लगाने के लिए नगर पंचायत से कहा गया है। टयूबवेल लगने के बाद लोगों की समस्या का काफी निदान हो जाएगा। दिनेश कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि खांदी पहाड़ी के पास डाली गई पाइपलाइन किसी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा चुनाव के समय डलवाना बताया गया है। जल निगम ने कार्य नहीं कराया है। पेयजल समस्या के निदान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की तरह तालबेहट में कार्य कराने की आवश्यकता है।
खांदी की पहाड़ी पर डाली गई पाइप लाइन नगर पंचायत और जल संस्थान ने नहीं डलवाई। वह भी इस समय अनुउपयोगी है। सीडब्लूूआर भरने के लिए एक डीप बोर की तत्काल में और भविष्य के लिए पानी की टंकी बनाए जाने की आवश्यकता है। टंकी निर्माण के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
पंकज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तालबेहट