{"_id":"5da4d25f8ebc3e93a04e991b","slug":"one-died-in-accident-lalitpur-news-jhs150332217","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक सवार खंती में भरे पानी में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक सवार खंती में भरे पानी में गिरा, मौत
विज्ञापन
one died in accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बाइक सवार खंती में भरे पानी में गिरा, मौत
महरौनी (ललितपुर)। थाना महरौनी अंतर्गत सोजना रोड पर पाली बांध के पास सड़क किनारे गहरी खाई में भरे पानी मेें गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी युवक घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सोजना अंतर्गत ग्राम लार निवासी भगवान दास (12) पुत्र सुकई अपने चचेरे भाई राहुल (17 ) पुत्र मुन्नी अहिरवार सोमवार को दोपहर में महरौनी से सोजना रोड से होते हुए अपने गांव बाइक से लौट रहा था। अभी वह पाली बांध के पास मोड़ पर ही पहुंचे थे कि अचानक उनका तेज रफ्तार बाइक से संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत दोनों युवक सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिर गए। जिस पर भगवान दास अचेत होकर पानी में डूब गया, जबकि दूसरा युवक राहुल किसी प्रकार पानी से बाहर निकल आया। यह घटना देख आसपास के लोग गड्ढे के पास पहुंचे और बाहर निकले युवक से उसके साथ अन्य युवक के बारे में पूछताछ की कि कहीं कोई अन्य युवक को साथ में नहीं था, लेकिन वह सुधबुध खो बैठा और कुछ भी नहीं बता सका। इतने में आसपास के लोग पानी में उतरे और बाइक को बाहर निकालने में जुट गए, लेकिन पानी में उतरने पर उन्हें दूसरा युवक डूबा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उक्त डूबे युवक भगवानदास की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल राहुल को महरौनी अस्पताल भेजा गया।