फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   On the orders of the court, a case was filed against 13 accused

Lalitpur News: कोर्ट के आदेश पर 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जक

Sat, 25 Jan 2025 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case was filed against 13 accused
ललितपुर। कूटरचित तरीके से पट्टा आवंटित करने और भाई के नाम आवंटित पट्टे की भूमि पर जबरन अवैध कब्जा को लेकर विवाद करने व ग्रामीण का अपहरण कर उसे गायब करने का मुकदमा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नामजद तेरह आरोपियों पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गंगचारी निवासी इंद्रपाल सिंह पुत्र भुवानी सिंह न्यायालय काे प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि नत्थू सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, देवी सिंह, लवकुश निवासी ग्राम गंगचारी व रामराज ने मिलकर तत्कालीन लेखपाल हरिश्चंदर व ग्राम प्रधान से मिलकर सांठगांठ की। षड़यंत्र रचकर रामराज निवासी ग्राम भुआकापुरा मध्य प्रदेश का नाम लखन लाल झां सचिव से मिलकर कुुटुंब रजिस्टर में कल्यान सिंह दर्ज कराया। रामराज ने कल्यान सिंह बनकर ग्राम गंगचारी का निवासी बताते हुए जालसाजी पूर्वक पट्टे की कार्रवाई करके फर्जी पट्टा आवंटित कराया। इसके आधार पर उसके भाई साहब सिंह को आवंटित पट्टे की भूमि पर अवैध कब्ज करने का प्रयास किया। इस कारण विवाद हुआ और आरोपी उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की फिराक में रहने लगे। जुलाई 2023 में उसके भाई पुरुषोत्तम का अपहरण कर उसे गायब कर दिया।
विज्ञापन

उसके भाई को बोलेरो कार में बैठाकर ले गए। इसकी शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तभी से उसका भाई लापता है और उसकी हत्या की आशंका है। न्यायालय ने पुलिस को नामजद तेरह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed