फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old woman laborer dies while working in MNREGA

Lalitpur News: मनरेगा में काम के दौरान वृद्ध महिला मजदूर की मौत

Sun, 05 May 2024 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Old woman laborer dies while working in MNREGA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरवास में काम के दौरान एक वृद्ध महिला अचानक अचेत होकर गिर गई। अन्य मजदूरों ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थाना सौजना अंतर्गत कोरवास निवासी श्यानीबाई (58) मनरेगा के अंतर्गत अपनी बहू और देवरानी सहित गांव के अन्य मजदूरों के साथ शनिवार को नाला सफाई कर रही थी। दोपहर में खाना खाने के बाद जैसे ही सभी नाले की सफाई करने पहुंचे, श्यानी बाई सहरिया को चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गई। सास की तबीयत खराब देख बहू ने घर वालों को जानकारी दी। एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि श्यानीबाई के दो बेटे हैं और उनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

---------
14 साल पहले बना था जॉबकार्ड
विभाग ने उसे वर्ष 2010 में जॉबकार्ड जारी किया था, जिस पर वह काम करती थी। मनरेगा में उसने काम की मांग की थी। नाला गहरीकरण एवं सफाई कार्य अथैया के खेत से हल्लू के खेत पर 28 अप्रैल से 4 मई तक सात दिन का काम दिया गया। शनिवार को वह 9 बजे काम पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed