फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old electrical Office will Rngai- panting

पुराने विद्युत कार्यालय की होगी रंगाई- पुताई

Sun, 09 Aug 2015 12:43 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। जिला परिषद परिसर स्थित विद्युत कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग के दिन बहुरने वाले हैं। विद्युत अफसरों की मांग पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने इस बार स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पुरानी बिल्डिंग की रंगाई, पुताई और मरम्मत कराने का निर्णय लिया है।


विद्युत विभाग का कार्यालय जिला परिषद स्थित पुराने भवन में चल रहा है। इस भवन में कमरों की हालत यह है कि यदि जोरदार बारिश हो जाए तो लिपिकों को बैठने के लिए भी पर्याप्त सुरक्षित जगह नहीं है। कई बार तो ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि पुराने भवन में हर कमरे में पानी ही पानी हो जाता है, जिसके चलते लिपिकों को इसी स्थिति में ही कार्य करना होता है। विद्युत अफसरों द्वारा कई बार जिला पंचायत के अफसरों को पुराने विद्युत कार्यालय की कंडम स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


 कार्यालय में वर्षों पुराना रिकॉर्ड भी पानी भरने के कारण नष्ट हो रहा है, जबकि विभाग का हर वर्ष ऑडिट किया जाता है, जिसमें इन दस्तावेजों की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र लिखकर पुराने जर्जर विद्युत भवन की मरम्मत कराए जाने, रंगाई और पुताई की मांग की थी। इस पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुशील कुमार ने पुराने भवन का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रंगाई- पुताई के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्युत अफसरों ने एक और पत्र जिला पंचायत को लिखकर पुरानी बिल्डिंग की छत की मरम्मत कराई जाने की मांग की है। यदि विद्युत अफसरों की यह मांग जिला पंचायत अफसरों द्वारा पूरी कर दी जाती है तो निश्चित रूप से इस भवन की उम्र और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed