फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officials opened committees and started distributing urea.

Lalitpur News: अधिकारियों ने खुलवाई समितियां, शुरू कराया यूरिया का वितरण

Sat, 06 Dec 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Officials opened committees and started distributing urea.
खाद पहुंचने पर अधिकारियों की टीमों ने परखी समितियों व दुकानों पर वितरण की स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा बार क्षेत्र में यूरिया की कालाबाजारी और ओवररेटिंग के आरोप लगाकर यूरिया से भरा ट्रक रोककर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया था। इसके बाद अब शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने बार में पहुंचकर समितियों व दुकानों पर यूरिया पहुंचने के बाद वितरण की स्थिति जानी और कई समितियों को खुलवाकर खाद का वितरण शुरू कराया।
जनपद में बीते बृहस्पतिवार को यूरिया की रैक आने के बाद समितियों और प्राइवेट दुकानों पर यूरिया पहुंचाई गई थी। इसी दौरान कस्बा बार में बृहस्पतिवार ही दोपहर में ग्रामीणों ने यूरिया की कालाबाजारी और ओवररेटिंग को लेकर आक्रोश जताते हुए यूरिया से भरा ट्रक रोककर काफी देर तक जाम लगाते हुए हंगामा किया था। इस पर पुलिस को पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा, तब ग्रामीणों ने शांत होकर जाम खोला था।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम दिन भर सक्रिय रही। टीम ने कस्बा बार एवं अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर खाद वितरण की स्थिति देखी। कस्बा बार में अपर कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार टीम के साथ जब कस्बा बार व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे तो कुछ समितियां बंद थीं। इस पर उन्होंने समिति सचिवों से संपर्क किया और समितियां खुलवाकर यूरिया का वितरण शुरू कराया। इसके बाद अन्य स्थानों पर जाकर किसानों से भी यूरिया खरीदने के बारे में और ओवररेटिंग की जानकारी जुटाई। उन्होंने कुछ किसानों के बयान भी लिए। इससे उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। देर शाम तक अधिकारियों की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर खाद वितरण की स्थिति का जायजा लेती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जनपद में सभी दुकानों और समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। शुक्रवार को कृषि विभाग की टीमों ने बार समेत अन्य क्षेत्रों में जाकर यूरिया वितरण की स्थिति परखी और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
-राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed