फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officers should resolve public complaints by taking personal interest

व्यक्तिगत रुचि लेकर जनशिकायतें निस्तारित करें अधिकारी: डीएम

Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Officers should resolve public complaints by taking personal interest
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-पाली। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। प्रत्येक जरूरतमंद को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सभी अधिकारी शिकायतों का स्वयं संज्ञान लेकर निस्तारण सुनिश्चित कराएं। वह शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर पाली तहसील सभागार में पीड़ितों की समस्याएं सुन रहे थे।

पांच तहसीलों में 201 शिकायतें दर्ज की गईं जिसमें अधिकारियों ने 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। पाली तहसील सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग गौतम सिंह, उप जिलाधिकारी पाली मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी रक्षपाल आदि मौजूद रहे। वहीं सदर में चंद्रभूषण प्रताप सिंह, तहसीलदार नरेश चंद्र व प्रशासनिक तहसीलदार राजेश कुमार यादव, मड़ावरा भूपेंद्र सिंह, महरौनी एसडीएम राजबहादुर और तालबेहट में एसडीएम निशांत तिवारी ने शिकायतें सुन निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed