फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   obscene video, threaten victim

अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी के साथ बलात्कार का आरोप

Tue, 18 Aug 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
obscene video, threaten victim
sad girl - फोटो : sad girl
ललितुपर। थाना बार के अंतर्गत एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री करीब चार माह पूर्व जब घर पर थी तो गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर पुत्री को कट्टे का भय दिखाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री जब तीन माह के गर्भ से हो गई तो पुत्री ने पूरी बात बताई। उसने इस बात का उलाहना उक्त व्यक्ति के परिजनों को दिया तो उन्होंने भी उसे धमकाया और मारपीट करने लगे। इसके बाद उस व्यक्ति ने दवा खिलाकर गर्भ गिरवा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मौसेरे भाई पर बलात्कार का आरोप लगाया
थाना जखौरा अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर खुद के मौसेरे भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि एक मई को वह अपने मायके में थी। उसी दिन सुबह दस बजे उसकी मौसी का लड़का उसके घर आया और उसे घर में अकेला पाकर उसे तमंचे का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। जब वह गर्भ से हो गई तो उसे पूरी घटना अपने पति को बताई, जिसके बाद वह थाना बार में रिपोर्ट दर्ज कराने गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना नाराहट अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही 12 से अधिक लोगों पर घर में घुसकर उसके परिजनों से मारपीट करने और उसके व बहुओं के साथ मारपीट कर छेड़खानी का आरोप लगाया। उक्त लोगों के साथ आई महिलाओं ने भी उनसे मारपीट की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed