फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now the way is clear for 84 percent farmers to get Samman Nidhi

Lalitpur News: अब 84 फीसदी किसानों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ

Fri, 02 Feb 2024 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now the way is clear for 84 percent farmers to get Samman Nidhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दस्तावेजों में कमी के चलते कई किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त रुक गई थी। कृषि विभाग ने किसानों के डाटा सुधार का कार्य तेजी से शुरू किया था। अब तक लगभग 84 फीसदी किसानों के डाटा की कमियां दूर कर दी गई हैं। 1.78 लाख किसानों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
कृषि विभाग के पोर्टल पर 2.64 किसान पंजीकृत हैं। सम्मान निधि के लिए लगभग 2.11 लाख किसान पात्र हैं। लाभार्थी किसानों का भूलेख अंकन, आधार सीडिंग व ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य किया गया है। बीते वर्ष दिसंबर में आई पीएम सम्मान निधि की 15वीं किस्त में कई किसानों को लाभ नहीं मिल सका था। इसका कारण दस्तावेजों में कमी थी। महज 72 हजार किसानों को किस्त मिल सकी थी। कृषि विभाग ने भारत संकल्प यात्रा व लगातार गांव-गांव शिविर लगाकर किसानों के भूलेख अंकन, आधार सीडिंग व ई-केवाईसी किया था। अब तक विभाग ने 84 फीसदी किसानों के डाटा को अपडेट कर दिया है। इस तरह अब 1.78 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

---
सम्मान निधि का डाटा कार्य - अपडेट किसानों की संख्या - शेष
भूलेख अंकन - 186542 - 25438
आधार सीडिंग - 178063 - 33917
ई-केवाईसी - 169584 - 42396
---
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए किसानों का डाटा अपडेट किया जा रहा है। अधिकांश डाटा ठीक हो गया है। अब किसानों की खोज की जा रही है। इसकी सूची बनाई जा चुकी है। शेष किसानों का डाटा भी जल्द ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बसंत कुमार, उप निदेशक, कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed