फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now private land and roadways buses fixed

अब प्राइवेट व रोडवेज बसों की जमीन तय

Sun, 03 Apr 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Now private land and roadways buses fixed
roadways buses fixed, lalitpur news - फोटो : amarujala
ललितपुर। प्राइवेट बस संचालकों व राज्य परिवहन निगम के बस संचालकों के मध्य आपसी सामंजय बन गया है। नगर पालिका ने जिला प्रशासन के निर्देश पर बस स्टैंड के भू-भाग का विभाजन कर दिया है। अब प्राइवेट और रोडवेज बसें अलग- अलग खड़ी होंगी।
विज्ञापन


मुहल्ला घुसयाना में अंतर्राज्जीय बस अड्डा है। बस स्टैंड से एक दिन में करीब 150 प्राइवेट बसों का संचालन होता है। रोडवेज बस अड्डा नहीं होने के कारण रोडवेज की बसें भी यहीं से संचालित होती हैं। इससे दोनों के बीच अक्सर विवाद हो जाता था। पुलिस व प्रशासन के हस्तक्षेप से विवाद को निपटाया जाता रहा है। प्राइवेट बस संचालक व यूनियन ने शासकीय बसों के विरोध में हड़ताल तक कर दी थी। मार्च माह में दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था, दोनों पक्षों के बीच हाथापाई तक हो गई थी और कोतवाली तक मामला पहुंचा था।
विज्ञापन


आए दिन के विवाद को निपटाने के लिए जिलाधिकारी डा.रुपेश कुमार के निर्देश पर सदर उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र ने नगर पालिका के अधिकारियों, एआरटीओ, यातायात पुलिस प्रभारी, प्राइवेट बस यूनियन अध्यक्ष व शासकीय बसों के वरिष्ठ बस स्टैंड केंद्र प्रभारी के साथ बैठक कर निर्णय लिया था कि बस स्टैंड के भू-भाग का विभाजन कर शासकीय बसों के लिए अस्थाई बस स्टैंड के लिए की जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को नगर पालिका अधिकारियों ने बस स्टैंड के भू-भाग का विभाजन कर दिया है। बसों की संख्या के अनुपात के अनुसार रोडवेज बस संचालकों को करीब एक चौथाई हिस्सा दे दिया गया है। डामर पेंट के माध्यम से विभाजन रेेखा खींच दी गई है। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, नजूल लिपिक प्रदीप सिंह, प्राइवेट बस यूनियन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, रोडवेज बसों के वरिष्ठ संचालक केंद्र प्रभारी विनोद कुमार सचान, अन्य प्राइवेट और शासकीय बस संचालक उपस्थित रहे।

विभागों के लिए जारी किए पत्र
 नगर पालिका ने शनिवार को प्राइवेट व रोडवेज बस स्टैंड का भू-विभाजन कर जगह को चिह्नित कर दिया है। इसके बाद अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व यातायात पुलिस प्रभारी नीरज दीक्षित को पत्र जारी कर भू-विभाजन की जानकारी दी। अवगत कराया है कि भविष्य में निर्धारित क्षेत्र में बसें खड़ी नहीं होती है, तो बस संचालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और राज्य परिवहन बसों के केंद्र प्रभारी विनोद सचान को पत्र जारी कर अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में बसें खड़ी कराने की जिम्मेदारी सौंप दी है।

एनओसी दिलाई जाए
शहर में गर्मी पड़ने लगी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। शनिवार को जब नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बस स्टैंड पर पहुंचे तो बस यूनियन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने उनके समक्ष अपनी मांग रखते हुए बताया कि सांसद उमा भारती द्वारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन एमईएस द्वारा निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था। रक्षा विभाग की एनओसी नहीं मिलने के कारण करीब 4 माह से निर्माण कार्य रुका हुआ है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि एनओसी के लिए रक्षा विभाग को नगर पालिका द्वारा पत्र भेजा जा चुका है।


डेढ़ वर्ष में नहीं बन सका रोडवेज बस अड्डा
रोडवेज बसों का जनपद में संचालन होने से पूर्व वर्ष 2014 में शासन ने बस अड्डा निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। तत्कालीन जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने रोडवेज बस अड्डा के लिए ललितपुर- झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम रौंड़ा में सात एकड़ जमीन चिह्नित की थी। करीब डेढ़ वर्ष का समय बीतने के बाद भी अभी तक रोडवेजच बसों के लिए बस अड्डा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed