फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now patients will not return from medical college without examination, pathology started in two shifts

Lalitpur News: अब मेडिकल कॉलेज में बिना जांच के नहीं लौटेंगे मरीज, दो शिफ्टों में शुरू हुई पैथोलॉजी

Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now patients will not return from medical college without examination, pathology started in two shifts
- दोपहर दो बजे तक दे सकेंगे जांच के लिए सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में अब मरीज बिना जांच कराएं वापस नहीं लौटेंगे। सैंपल लेने से लेकर खुलने तक का समय बढ़ा दिया गया है। अब 11 बजे की जगह दो बजे तक सैंपल दे सकेंगे। साथ ही रात में आठ बजे तक रिपोर्ट ले सकेंगे। इससे मरीजों को जांच के लिए दूसरे दिन नहीं आना होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र व भर्ती मरीजों को सुविधा मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में विस्तार किया गया है। महिला व पुरुष अस्पताल की पैथोलॉजी एक स्थान पर संचालित हो रही है। इससे मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। वहीं, समय भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मरीज अस्पताल में सुबह 11 बजे तक आ पाते हैं। यहां पर पर्चा बनवाने व चिकित्सक से परामर्श लेने में ही 12 बज जाते थे। ऐसे में जांच के लिए पहुंचने पर सैंपल लेने का समय समाप्त हो जाता था। इससे दूसरे दिन जांच लिए आना पड़ता था। इसके बाद रिपोर्ट मिलने से पहले चिकित्सक चले जाते थे। इससे तीसरे दिन उपचार मिल पाता था। इससे मरीजों को अधिक समस्या हो रही थी। लेकिन अब मेडिकल कॉलेज ने मरीजों को सुविधा कर दी है। कोई भी मरीज बिना जांच व उपचार के न जाए इसके लिए पैथोलॉजी को दो शिफ़्टों में संचालित कर दिया है। अबतक पैथोलॉजी दोपहर दो बजे तक चल रही थी। इसमें 11 बजे तक सैंपल लिए जा रहे थे। अब सैंपल लेने का समय दोपहर दो बजे तक कर दिया गया है। वहीं, रिपोर्ट रात आठ बजे तक ले सकेंगे। इससे भर्ती होने वाले मरीजों को समुचित सुविधा हो गई है। रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को जांच की सुविधा देने के लिए पैथोलॉजी को दो शिफ्टों में संचालित किया जा रहा है। अब दोपहर दो बजे तक जांच के लिए सैंपल दे सकेंगे। इसकी रिपोर्ट शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक ले सकेंगे।
- डॉ. विशाल जैन, सहायक आचार्य, मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed