फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now annual festival will be held in council schools, students will present various activities

Lalitpur News: अब परिषदीय विद्यालयों में होगा वार्षिकोत्सव, विद्यार्थी देंगे विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तुति

Fri, 19 Jan 2024 03:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Now annual festival will be held in council schools, students will present various activities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में अब वार्षिकोत्सव होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, प्रतियोगिताएं जैसी विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है।
जनपद में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें 1.78 लाख छात्र-छात्राएं हैं। इन छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को अच्छा रखने के लिए शासन समय-समय पर निर्देश जारी करता रहता है। अब इन विद्यालयों में वार्षिकोत्सव आयोजित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक आयोजन के साथ शिक्षा के महत्व, बच्चों की उपस्थिति, गृह आधारित शिक्षा, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में विद्यालय के पुरातन छात्रों को भी बुलाया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी की जाएगी। शिक्षा विभाग ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजन कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

-------
अभिभावकों के साथ बैठक कर शिक्षक करेंगे चर्चा
अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए शिक्षक व अभिभावक के साथ बैठक भी कराई जाएगी। बच्चों के शैक्षिक स्तर, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत होने वाले सुधार कार्य, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए शारदा कार्यक्रम, दिव्यांग बच्चों के लिए समर्थ योजना सहित अन्य योजनाओं की उपयोगिता पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वार्षिकोत्सव को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी। तिथि निर्धारित होने के बाद सभी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव का आयोजन कराया जाएगा।
हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed