फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Notice to 54 people who took shops in the market and did not deposit the dues

Lalitpur News: मंडी में दुकान लेकर बकाया जमा न करने वाले 54 को नोटिस

Sat, 11 Oct 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Notice to 54 people who took shops in the market and did not deposit the dues
ललितपुर। अमरपुर मंडी में फल एवं सब्जी विक्रेताओं को 55 दुकानाें का आवंटन किया गया था। एक दुकानदार ने नीलामी की पूर्ण धनराशि जमा की है, जबकि 54 दुकानदारों पर 3.63 करोड़ रुपये बाकी है। इसके लिए मंडी समिति ने इन दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

मंडी में तीन वर्ष पूर्व फल एवं सब्जी की 55 दुकानें आवंटित की गई थीं। इन दुकानों की नीलामी 4.49 करोड़ रुपये में की गई थी, जिसमें से अभी तक 85 लाख रुपये ही जमा हुए हैं। सिर्फ एक दुकानदार ने पूरी राशि जमा की है, जबकि 54 दुकानदारों ने 3.63 करोड़ रुपये अभी तक जमा नहीं किया है। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि इन दुकानदारों को बकाया धनराशि जमा करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। अगर समय से बकाया धनराशि जमा नहीं करेंगे तो उनकी प्रीमियम धनराशि जब्त कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed