फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not nali and road people are disturb

नाली है न सड़क, झेल रहे नर्क

Thu, 14 May 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Not nali and road people are disturb
पिसनारी बाग में कबीर मंदिर के पास कच्ची सड़क - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर 15 शहर के पिसनारीबाग मोहल्ले में कबीर मंदिर के पीछे टीचर्स कॉलोनी में सड़क और नाली नहीं होने से मोहल्लावासी परेशान हैं। रास्ते में गड्ढ़े और कीचड़ होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

शासन द्वारा स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन, पिसनारीबाग की टीचर्स कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के कोई मायने नहीं हैं। मोहल्ले में बीच रास्ते पर गड्ढों में गंदगी और पूरे रास्ते में कीचड़ भरा हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सड़क और नाली नहीं होने से रास्ते में कीचड़ भरा रहता है, जिससे निकलने में परेशानी हो रही है। कीचड़ से मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं। समस्या के संबंध में मोहल्लवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

हमारे मोहल्ले में अभी तक सड़क और नाली नहीं बनाई गई, जिससे सभी के घरों का गंदा पानी बीच रास्ते में भरा रहता है। अगर सड़क और नाली बन जाती तो मोहल्लेवासियों की समस्या का हल हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रम अहिरवार
सड़क और नाली नहीं होने से कीचड़ रास्ते में भरा रहता है। इससे निकलने में परेशानी हो रही है। बदबू से घर के बाहर खड़े भी नहीं हो पाते हैं। नगर पालिका को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- संतोष कुमार
मोहल्ले में गंदा पानी और कीचड़ भरा होने से बीमारियों के फैलने का अंदेशा है। घर के सामने ही इतनी बड़ी समस्या होने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- राजेंद्र तिवारी
मोहल्ले में कीचड़ भरा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मलेरिया फैलने का खतरा है। उक्त समस्या से मोहल्ले के सब लोग परेशान हैं। ज्ञापन देने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई।
- रूपसिंह भास्कर
मोहल्ले में नाली नहीं होने के कारण सभी के घरों का गंदा पानी सड़क पर ही भर जाता है। इसके कारण तरह- तरह की बीमारियां फैल रहीं हैं। लोगों का इस सड़क से निकलना भी मुश्किल हो गया है। नगर पालिका को समस्या के प्रति गंभीर होना चाहिए।

- सुनील कुमार
मोहल्ला पिसनारीबाग में सड़क की समस्या संज्ञान में आई है, मोहल्ले केेेे लोग लिखित में दें। ताकि, हम कार्ययोजना में इसका प्रस्ताव रखकर समस्या को हल कर सकें। गंदगी की शिकायत भी मिली है। उसे दिखवाएंगे, यदि गंदगी होगी तो सफाई करा दी जाएगी।
- एसपी सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी

पिसनारी बाग में टीचर्श कालोनी में नाली नहीं होने से फैल रही गंदगी

पिसनारी बाग में टीचर्श कालोनी में नाली नहीं होने से फैल रही गंदगी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed