फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   not enough electricty supply in quarantine centre

्वारंटाइन सेंटर को मिल रही कम बिजली आपूर्ति

Sat, 25 Apr 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
not enough electricty supply in quarantine centre
ललितपुर। कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए जनपद के ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्र में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर अन्य जनपदों से आने वाले लोगों को 14 दिन तक के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। लेकिन, जिले के सात क्वांरटीन सेंटर ऐसे हैं, जहां निर्धारित रोस्टर के अनुसार पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

गर्मी का सीजन है। क्वारंटीन सेंटर में रुकने वालों को बिना बिजली के असुविधा न हो, इसलिए क्वारंटीन सेंटरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के निर्देश हैं, लेकिन जिले में सात सेंटर ऐसे हैं, जहां 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। क्वारंटीन सेंटर पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय को बाईपास बिजली सब स्टेशन में स्थापित खितवांस फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है और इस सेंटर को 17 अप्रैल को 19.45 घंटे, 18 अप्रैल को 18.35 घंटे, 19 अप्रैल को 18.50 घंटे, 20 अप्रैल को 18 घंटे, 21 अप्रैल को 14.30 घंटे, 22 अप्रैल को 18.15 घंटे और 23 अप्रैल को 17.30 घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान की गई। इसी प्रकार इंद्रपाल सिंह एमएसडी महाविद्यालय जाखलौन को जाखलौन विद्युत सब स्टेशन में स्थापित देवगढ़ फीडर के माध्यम से 17 अप्रैल को 18.20 घंटे, 18 अप्रैल को 17.15 घंटे, 19 अप्रैल को 16.20 घंटे, 20 अप्रैल को 17.20 घंटे, 21 अप्रैल को 18 घंटे, 22 अप्रैल को 17.05 घंटे और 23 अप्रैल को 17.10 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी। महरौनी अंतर्गत रविंद्र बड़ौनिया इंटर कॉलेज महरौनी व स्व.रविंद्र बड़ौनिया महाविद्यालय महरौनी को महरौनी बिजली घर में स्थापित सिलावन फीडर के माध्यम से 17 अप्रैल को 17.25 घंटे, 18 अप्रैल को 15 घंटे, 19 अप्रैल को 11.05 घंटे, 20 अप्रैल को 16.45 घंटे, 21 अप्रैल को 17.10 घंटे, 22 अप्रैल को 17.05 घंटे व 23 अप्रैल को 16.50 घंटे बिजली आपूर्ति प्रदान की गई।
विज्ञापन

ठाकुर रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज सजनाम तिराहा को महरौनी सब सटेशन में स्थापित सुनवाहा फीडर के माध्यम से 17 अप्रैल को 17.20 घंटे, 18 अप्रैल को 14 घंटे, 19 अप्रैल को 11.05 घंटे, 20 अप्रैल को 15.03 घंटे, 21 अप्रैल को 17.10 घंटे, 22 अप्रैल को 17.05 घंटे एवं 23 अप्रैल को 16.20 घंटे बिजली मिल सकी। पीएन शर्मा डिग्री कॉलेज मड़ावरा एवं श्री दीवान प्रताप सिंह इंटर कॉलेज शहदपुर मड़ावरा को महरौनी सब स्टेशन में स्थापित शहदपुर फीडर के माध्यम से 17 अप्रैल को 17.10 घंटे, 18 अप्रैल को 13.25 घंटे, 19 अप्रैल को16.30 घंटे, 20 अप्रैल को 15.03 घंटे, 21 अप्रैल को 16.40 घंटे, 22 अप्रैल को 15 घंटे एवं 23 अप्रैल को 15.10 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर महाविद्यालय मड़ावरा को मड़ावरा फीडर के माध्यम से 17 अप्रैल को 17.45 घंटे, 18 अप्रैल को सात घंटे, 19 अप्रैल को 12.05 घंटे, 20 अप्रैल को 14.10 घंटे, 21 अप्रैल को 18.40 घंटे, 22 अप्रैल को 17.50 घंटे एवं 23 अप्रैल को 17.10 घंटे ही बिजली मिली। मदनपुर में स्थापित किए गए महात्मा ज्योतिबा फुले इंटर कॉलेज सौंरई में मड़ावरा सब स्टेशन के मदनपुर फीडर के माध्यम से 17 अप्रैल को 16.55 घंटे, 18 अप्रैल को 09 घंटे, 19 अप्रैल को 13.40 घंटे, 20 अप्रैल को 12.40 घंटे, 21 अप्रैल को 16.50 घंटे, 22 अप्रैल को 7.30 घंटे एवं 23 अप्रैल को 16.50 घंटे ही बिजली आपूर्ति प्रदान की गई।

जबकि, इन क्वांरटाइन सेंटर को विशेष परिस्थितियों में पूरे दिन भरपूर बिजली मुहैया कराई जानी चाहिए थी। इसके साथ ही ग्रामीण फीडरों को पहले से 20 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर लागू है। इस लिहाज से भी कम से कम 20 घंटे तो बिजली मिलनी ही चाहिए। ऐसी स्थिति में तकनीकी अधिशासी अभियंता ने अधिशासी अभियंता द्वितीय को पत्र लिखकर कोरोना वायरस की महामारी के दौरान बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों को शेड्यूल के अनुसार पर्याप्त बिजली आपूर्ति प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed