फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no solution

समाधान के नाम पर मात्र खानापूर्ति

Wed, 25 Dec 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
no solution
ललितपुर। वार्ड नंबर 16 आजादपुरा प्रथम (टौरिया) का हाल बेहाल है। यहां सड़क और निर्माण के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई है, जिससे वहां रास्तों पर कीचड़ और जलभराव है। लोेगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब बीस दिन पहले समस्या की जांच के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू निरीक्षण करने आई थीं। उन्होंने मोहल्लेवासियों को शीघ्र ही सड़क और नाली बनवाए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सड़क तो बना दी गई, लेकिन नाली के नाम नाममात्र की खानापूर्ति की गई। मात्र एक ट्रॉली पेवरब्रिक्स बिना डस्ट डाले ही उबड़- खाबड़ बिछा दिए गए। गंदा पानी जमा होने के कारण वहां सड़क दिख ही नहीं रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले में नाली का अभाव होने के कारण देवेंद्र सिंह बुंदेला के मकान से सुधीर सेन के मकान तक गड्ढे में तब्दील सड़क पर गंदा पानी एकत्रित हो जाता है। बालहंस विद्या मंदिर वाली गली से छोटे-छोटे बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से निकलना पड़ता है। इससे अक्सर उनकी ड्रेसें खराब हो जाती हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग पर नाली नहीं होने के कारण घरों का पानी सड़क पर ही इकट्ठा हो जाता है। यहां से वाहन निकालना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। समस्या के समाधान के लिए मोहल्लेवासियों ने कई बार नगरपालिका को ज्ञापन दिया। लेकिन, निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने स्वयं चंदा जोड़कर घरों के सामने थोड़ा-बहुत मलबा डलवा लिया है। अभी इस तरह की स्थिति है तो बरसात में क्या हाल होता होगा। क्याेंकि पहले तो खाली प्लाट में मकानों और नालियों का पानी इकठ्ठा हो जाता था, पर अब खाली प्लाट पर मकान बनने के कारण नालियों का पानी सड़क पर जमा हो जा रहा है। इससे मच्छरों की समस्या बढ़ रही है।
पूरे रास्ते में कीचड़ का पानी भरा रहता है, जिससे परिवार के लोगों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है।
- लोकेंद्र राजा
मोहल्ले में सड़क और नाली नहीं होने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अनेक बार ज्ञापन देने पर भी हमारे मोहल्ले में सड़क और नाली नहीं बन पाई और समस्या जस की तस बनी हुई है।
- मनोज यादव
समस्या के समाधान के नाम पर नगर पालिका परिषद द्वारा मात्र फॉर्मेलिटी की गई है। सड़क पर मात्र एक ट्रॉली पर बिना डस्ट के पेवरब्रिक्स डलवाकर मोहल्लेवासियों के साथ छलावा किया गया है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
- अक्षय राजा
अनेक बार मोहल्लावासियों ने नगरपालिका में जाकर ज्ञापन दिया। इसके बाद एक ट्रॉली पेवरब्रिक्स डलवाया गया। और हमारी समस्या पहले जैसी ही है। हम लोगों ने खुद के पैसों से यहां मलबा डलवाया है। हम लोगों को नगरपालिका का कोई भी उचित सहयोग नहीं मिल रहा है।

- मुकेश याज्ञिक
कुछ दिनों पूर्व मोहल्लावासियों की सुविधा के लिए अस्थायी समाधान किया गया था। सड़क व नाली के लिए प्रस्ताव बन चुका है। लगभग 15 दिनों बाद उक्त स्थान पर नए सिरे से कार्य शुरु हो जाएगा।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed