{"_id":"6a3985c60faff774c70ae109","slug":"no-prisoner-should-be-deprived-of-legal-aid-devpriya-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-158407-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित न रखा जाए : देवप्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित न रखा जाए : देवप्रिय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित न रखा जाए।
कारागार में उन्होंने सबसे पहले पाकशाला, रसोईघर में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्घ्छता, भंडारण व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री की उपलब्धता का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता के अधिकार से भी अवगत कराया। फिर उन्होंने महिला बंदी बैरक में महिला बंदियों के लिए उपलब्ध कराई जा रहीं मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और उनकी समस्याओं को सुना गया।
-- -- -- --
सचिव ने अस्पताल बैरक में परखीं व्यवस्थाएं, बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश
अस्पताल बैरक में उपचाराधीन बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि उपलब्धता, चिकित्सीय अभिलेखों के संधारण एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक प्रशांत उपाध्याय, जेल चिकित्सक विजय द्विवेदी, उपकारापाल सूरज, विनोद विश्वकर्मा, न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, विकास कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।