फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Niti Aayog director inspected the ponds

Lalitpur News: नीति आयोग के डायरेटर ने किया तालाबों का निरीक्षण

Sat, 24 May 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Niti Aayog director inspected the ponds
- मानसून से पूर्व तालाबों का निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन खिरिया/ललितपुर। जनपद दौरे पर आए नीति आयोग के डायरेक्टर डॉ. विश्वनाथ विशोई ने शुक्रवार को ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्र में निर्मित हो रहे तालाबों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और अभिलेखों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत अर्जुन खिरिया, भौंती, मड़ावरा और गिदवाहा में जल संरक्षण को लेकर निर्मित हो रहे तालाबों का निरीक्षण किया। तालाबों की गहराई के बारे में जानकारी ली। साथ ही तालाब का कार्य पूरा होने के बाद कितने लोगों को इसका लाभ मिलेगा, इस बारे में जानकारी की। डायरेक्टर डॉ. विश्वनाथ विशोई ने तालाब का कार्य मानसून सीजन से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। डायरेक्टर ने यहां मौजूद ग्रामीणों एवं किसानों से बात की। किसानों की सिंचाई सहित खेती किसानी करने में आने वाली अन्य समस्याओं को सुना और निस्तारण करने के भरोसा देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मड़ावरा रमेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी और गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed