{"_id":"591ca6784f1c1bfc71f2458c","slug":"nidhi-proud-to-mehrauni","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधि ने बढ़ाया महरौनी का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधि ने बढ़ाया महरौनी का मान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
nidhi jain
- फोटो : amar ujala
कस्बा महरौनी की एक छात्रा निधि जैन ने मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग परीक्षा 2015 में 24वीं रेंकिंग के साथ उत्तीर्ण होकर अपने गृह नगर के साथ जनपद का मान बढ़ाया है। वह जिला आबकारी अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महरौनी वासियों ने हर्ष जताया है।
महरौनी की होनहार छात्रा निधि जैन टीकमगढ़ रोड निवासी प्रशांत चौधरी सिंघई की सुपुत्री हैं। वह कक्षा आठवीं के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए भोपाल चली गयी थीं। वहां से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद निधि ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। लेकिन उनके मन में समाजसेवा का भाव था और कुछ विशेष करने का भी जज्बा था। इसलिए उन्होंने इंदौर में रहकर सिविल सेवा में जाने की तैयारी की और 21 साल की उम्र में वर्ष 2013 की मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सबरजिस्ट्रार पद पर चयनित हुई।
निधि ने बेहतर तैयारी के साथ वर्ष 2015 की परीक्षा में पुन: भाग लिया। इस बार उन्होंने समूचे मध्य प्रदेश में 24 वीं और लड़कियों में 10वीं रेंक हासिल की। उनका चयन जिला आबकारी अधिकारी के रूप में हुआ है। निधि की इस उपलब्धि से उनके माता पिता और कस्बावासी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
निधि ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके माता पिता का प्रोत्साहन और शिक्षकों का समुचित मार्गदर्शन प्रमुख भूमिका में रहा है। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य की आवश्यकता होती है। वह अब कलेक्टर बन कर समाज की सेवा करना चाहती हैं और इसके लिये वह पुन: परीक्षा में उतर रही हैं। निधि की अन्य दो बहिनें डा. श्वेता और डा. सुरभि भी होनहार हैं, जो एमबीबीएस कर रही हैं