{"_id":"660a0710e91f7aabc00e62b6","slug":"new-session-starts-from-today-in-council-schools-teachers-will-go-door-to-door-to-increase-the-number-of-children-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112597-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में आज से नया सत्र शुरू, बच्चों की संख्या बढ़ाने को घर-घर जाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में आज से नया सत्र शुरू, बच्चों की संख्या बढ़ाने को घर-घर जाएंगे शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नए शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालयों को खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से विद्यालय खुल जाएंगे। कुछेक विद्यालयों ने नवीन प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत करने की तैयारी भी की है।
शैक्षिक सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट कार्ड वितरित हो जाने के बाद अब नए शैक्षिक सत्र में शिक्षण कार्य की तैयारी है। नई कक्षा में जाने को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। विद्यालय एक अप्रैल से शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान की तैयारी में हैं। शिक्षिक-शिक्षिकाएं घर-घर जाएंगे। वे अभिभावकों को सरकारी स्कूल में दी जाने वाली निशुल्क शिक्षा, निशुल्क पुस्तकालय, मध्याह्न भोजन, खेल मैदान, निशुल्क ड्रेस आदि के बारे में जानकारी देंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र में शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय सोमवार से खुल जाएंगे। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का प्रवेश कराने के लिए प्रेरित करेंगे।