फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   New pipeline will be laid for medical college with Rs 3 crores

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज के लिए तीन करोड़ से डाली जाएगी नई पाइपलाइन

Sat, 24 Feb 2024 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
New pipeline will be laid for medical college with Rs 3 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के समीप निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को तीन करोड़ से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था जल निगम ने कार्य शुरू कर दिया है। विशिष्ट गल्ला मंडी से मेडिकल कॉलेज तक एक किमी की नई पाइपलाइन से पानी की सप्लाई की जाएगी। शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए चार सौ केएलडी का एक स्वच्छ जलाशय बनाया जाएगा। कच्चे पानी को फिल्टर करने के लिए 2.5 एमएलडी के प्लांट से सप्लाई की जाएगी।
ललितपुर-झांसी हाईवे स्थित ग्राम अमरपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज में अब तक पानी की सुविधा नहीं हो सकी है। मेडिकल कॉलेज के भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है। छिटपुट कार्य ही शेष हैं, जिन्हें पूरा किया जा रहा है। विशिष्ट गल्ला मंडी से जल संस्थान तक गई पाइपलाइन को एक किलोमीटर और आगे मेडिकल कॉलेज तक ले जाया जाएगा। यहां पानी की सप्लाई के लिए कच्चा पानी गोविंद सागर बांध से उठाया जा रहा है। इसको डोड़ाघाट स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट किया जाता है, अधिक सप्लाई होने के चलते 2.5 एमएलडी के प्लांट की मरम्मत की जाएगी। शुद्ध पानी के स्टॉक को रखने के लिए 400 केएलडी का स्वच्छ जलाशय (सीडब्ल्यूआर) बनाया जाएगा।
विज्ञापन

---
पुरानी 13 किलोमीटर पाइपलाइन की होगी मरम्मत
अभी ग्राम रोड़ा समेत नदनवारा गांव तक पाइपलाइन से पानी की सप्लाई की जाती है। इसी लाइन में विशिष्ट गल्ला मंडी से पाइपलाइन डालकर मेडिकल कॉलेज में पानी पहुंचाया जाएगा। वर्तमान पाइपलाइन पुरानी होने से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, इससे पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। अब जल निगम ने 13 किलोमीटर की पुरानी पाइपलाइन की मरम्मत कराना शुरू कर दिया है। इसमें लीकेज को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फैक्ट फाइल

पेयजल योजना की लागत राशि - तीन करोड़

नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी - एक किलोमीटर

पुरानी पाइपलाइन की मरम्मत - 13 किलोमीटर

एक नया स्वच्छ जलाशय - 400 केएलडी

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट - 2.5 एमएलडी
----
मेडिकल कॉलेज में पानी उपलब्ध कराने के लिए निर्माण शुरू कर दिया गया है। एक किलोमीटर की पाइपलाइन नई डाली जाएगी। 13 किलोमीटर की पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी।
- मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed