फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   new pipe line connection, low pressure

नए कनेक्शन से पाइपलाइनों में खत्म हुआ प्रेशर

Thu, 15 Jul 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
new pipe line connection, low pressure
ललितपुर। अम्रुत परियोजना के तहत निर्धन परिवारों को आवंटित किए कनेक्शनों से शहर की जलापूर्ति की चाल बिगड़ गई है। पाइपलाइनों में प्रेशर समाप्त होने से न तो अम्रुत परियोजना के कनेक्शनधारियों को पानी मिल पा रहा है और न ही पूर्व से संयोजन लिए उपभोक्ताओं को पानी नसीब हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नए कनेक्शन देने से पहले ढांचे को मजबूत किया जाता तो शायद यह हालात नहीं बनते।
विज्ञापन

शहर में जल संस्थान ने चौदह हजार कनेक्शन दे रखे हैं, जिन्हें पेयजल मुहैया कराने की जिम्मा विभाग अपने कंधों पर लिए हैं। वर्ष 2015 में अम्रुत परियोजना (अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉरमेशन ) को धरातल पर उतारने की शुरुआत हुई। योजनांतर्गत उन लोगों को कनेक्शन बांटे गए, जिन्हें इसकी आवश्यकता थी। जल निगम ने ऐसे लोगों से आवेदन प्राप्त कर कनेक्शन का आवंटन शुरू किया। नागरिकों से योजना में उत्साह दिखाते हुए धड़ाधड़ कनेक्शन ले लिए। इस तरह जल निगम ने करीब चार हजार नए कनेक्शन दे दिए। इन कनेक्शनों को उन्हीं पाइपलाइनों से जोड़ दिया, जो पहले की आवश्यकतानुसार लोगों के घर पानी पहुंचा रही थी। जब पाइपलाइन में कनेक्शन अधिक हो गए और क्षमता वही रही तो इसके दुष्परिणाम सामने आने लगे।
विज्ञापन

पाइपलाइन से पानी का बंटवारा इस तरह हुआ कि जिन लोगों को पहले घंटे पानी मिलता है, उन्हें पंद्रह से बीस मिनट मिलने लगा और इतना ही पानी नए कनेक्शनधारियों को मिला। इससे न तो पुराने कनेक्शनधारियों की प्यास बुझी और न नए की। वर्तमान में इस योजना से मोहल्ला आजादपुरा, रावतयाना, पठापुरा, घुसयाना सहित कई मोहल्लों में पेयजल की भीषण समस्या खड़ी हो गई। इन मोहल्लों में अमरुत परियोजना के कई कनेक्शनधारी ऐसे हैं, जिनकी पाइपलाइनें महीनों से सूखी पड़ी हैं। कई लोगों ने तो पाइप लाइनों को घर से पृथक कर दिया है। जल संस्थान के अधिकारी इस स्थिति से निपटने में बेबस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अम्रुत परियोजना में जल निगम ने करीब चार हजार कनेक्शन आवंटित किए हैं। इससे पाइपलाइनों में पानी का प्रेशर खत्म हो गया है। जिस कारण पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है, यह तकनीकी उभरकर आई है।
संजीव कुमार, सहायक अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed