{"_id":"66b3f5416b17c36e0d014454","slug":"new-industrial-estate-will-be-developed-in-madwari-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-118947-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मड़वारी में विकसित होगा नया औद्योगिक आस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मड़वारी में विकसित होगा नया औद्योगिक आस्थान
विज्ञापन
ललितपुर। विकास खंड जखौरा अंतर्गत ग्राम मड़वारी में नया औद्योगिक आस्थान विकसित किया जाएगा। यहां ग्राम सभा की भूमि को चिह्नित किया गया है। उद्योग विभाग इसका सर्वे कर यहां पर विकास कार्य शुरू कराएगा।
विकास खंड जखौरा अंतर्गत मड़वारी में नया औद्योगिक आस्थान विकसित करने के लिए भूमि को चिह्नित किया जा रहा है। यहां पर ग्राम सभा की 26 एकड़ भूमि है, जिसमें करीब 15 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए उद्योग विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। चंदेरा की भांति इसे विकसित किया जाएगा। इससे नए उद्यमियों को अपने उद्योग लगाने के लिए भूखंड उपलब्ध हो सकेंगे। बताते चलें कि जनपद मुख्यालय के समीप वर्तमान में सिर्फ चंदेरा गांव में ही औद्योगिक आस्थान है, जहां पर सभी भूखंड आवंटित हो चुके हैं। हाल ही में हुए निवेश मीट में कई निवेशकों ने प्रस्ताव डाले थे। इसके लिए छोटे निवेशकों के लिए भूखंड उपलब्ध न होने से निवेशक यहां पर निवेश नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में मड़वारी गांव में बनने वाला औद्योगिक आस्थान नए उद्यमियों के लिए सहायक होगा। यह जनपद मुख्यालय से महज 10 से 12 किलोमीटर दूर है।
गांव वीघा-महर्रा में भी औद्योगिक आस्थान प्रस्तावित
जनपद में मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर झांसी मार्ग पर स्थित है। इसके लिए यहां भूमि का चयन किया जा चुका है। यहां पर भी जल्द ही औद्योगिक आस्थान शुरू किया जाएगा। उद्यमियों को भूखंड उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
मड़वारी गांव की भूमि पर औद्योगिक आस्थान बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। भूमि को चिह्नित किया गया है। उद्योग विभाग सर्वे कर अपनी रिपोर्ट देगा। इसके बाद यहां पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम, ललितपुर।