फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   neither guard nor security

भगवान भरोसे व्यवस्था : गार्ड न सुरक्षा एटीएम की कौन करे रक्षा

Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
neither guard nor security
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में बिना गार्ड तैनाती के कई एटीएम का संचालन हो रहा है। सिर्फ सुरक्षा के नाम पर सीसीटीवी कैमरे ही लगे हुए हैं। लखनऊ में बैंक में चोरी की घटना के बाद भी बैंक अधिकारी चेत नहीं रहे हैं।
जनपद में पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडियन बैंक, बड़ौदा बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक, आईडीबीआई, विजया बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम स्थापित हैं। इन एटीएम पर किसी प्रकार के सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं है। जबकि यह दिन व रात में खुले रहते हैं। कई एटीएम तो सुनसान जगहों पर बने हुए हैं। हालांकि बैंकों में स्थापित एटीएम में जरूर सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं। लेकिन अन्य जगहों पर सुरक्षा गार्ड तैनात न होने से रात में रुपये निकालने वालों को खतरा बना रहता है। साथ ही ऐसी जगहों पर पुलिस की ड्यूटी भी नहीं लगाई जाती है। अगर यह कहा जाए कि एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं, तो गलत नहीं होगा।
विज्ञापन

-------------------
राष्ट्रीयकृत बैंकों में वर्षों से नहीं हुई सुरक्षा गार्ड की भर्ती
राष्ट्रीयकृत बैंकों में वर्षों से सुरक्षा गार्ड की भर्ती नहीं हुई है। पूर्व में भूतपूर्व सैनिकों को बैंकों में सुरक्षागार्ड के रूप में भर्ती किया जाता था। कई पुराने सुरक्षा गार्ड सेवानिवृत्त हो गए हैं, तो वहीं बैंकों में कई वर्षों से भर्ती न होने के कारण सुरक्षा गार्ड की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
एटीएम सुरक्षा सर्विलांस व बैंकों के माध्यम से की जाती है। बैंकों में लंबे समय से सुरक्षा गार्ड की भर्ती न होने के कारण गार्ड की कमी है। -रंजीत कुमार, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed