{"_id":"6427278b171ea1b4ea023c66","slug":"neighbors-beat-up-consolidation-officer-who-was-feeding-biscuits-to-dogs-lalitpur-news-c-11-1-jhs1019-66410-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कुत्तों को बिस्कुट खिला रहे चकबंदी अधिकारी को पड़ोसियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कुत्तों को बिस्कुट खिला रहे चकबंदी अधिकारी को पड़ोसियों ने पीटा
विज्ञापन
झांसी। मुहल्ले में घूम रहे आवारा कुत्तों को बिस्कुट खिलाने पर जिला चकबंदी अधिकारी का पड़ोसियों से विवाद हो गया। चकबंदी अधिकारी का आरोप है कि पड़ोसियों ने अपने नौकर संग मिलकर उनकी जमकर पिटाई की। चकबंदी अधिकारी की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जिला चकबंदी अधिकारी हेमंत सिंघल शहर की राय कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह कॉलोनी में सैर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां घूम रहे कुत्तों को बिस्कुट खिला दिया। बिस्कुट खिलाता देख कॉलोनी निवासी राकेश राय नाराज हो गया। उसका कहना था कि बिस्कुट खिलाने से यहां कुत्तों का जमावड़ा होता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। हेमंत का आरोप है कि राकेश ने गाली गालौज शुरू कर दी। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तब राकेश ने अपने पुत्र शिवा, धर्मेंद्र एवं अपने नौकर को बुला लिया। इन लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटने लगे। डंडों में कील लगी हुई थी। इस वजह से उनके सिर में गहरा घाव हो गया। खून से लथपथ होकर वह सड़क पर गिर पड़े। चारों आरोपी वहां से भाग निकले। उपचार कराने के बाद हेमंत नवाबाद थाने पहुंचे। यहां चारों आरोपियों के खिलाफ उन्होंने आईपीसी की धारा 323, 504 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।