फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nehru Nagar ke logo ne kiya pradarshan

नेहरू नगर के लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Nehru Nagar ke logo ne kiya pradarshan
नेहरू नगर के लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। वार्ड नंबर छह के मुहल्ला नेहरू नगर के निवासियों की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गत दिवस उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुहल्ले में पानी की समस्या उठाई थी। बुधवार को मुहल्लेवासियों ने नगर पालिका में पहुुंचकर हंगामा किया। काफी भीड़ होने के कारण मुख्य सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मुहल्ला नेहरू नगर के निवासी पिछले कई समय से पेयजल की समस्या जूझ रहे हैं। क्षेत्र में बिजली के खंभों, सड़क, नाली, सफाई के अलावा शिक्षा के लिए माध्यमिक स्कूल का अभाव है। सूखा पड़ने के कारण नेहरू नगर का भू-जल स्तर काफी नीचे पहुंच गया है, जिसके कारण यहां पेयजल संकट गहरा गया है। हालांकि, पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए पार्षद विवेक दरौनियां ने 28 मार्च को आयोजित नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मुद्दा उठाया था और अन्य पार्षदों के समर्थन से बैठक का बहिष्कार दिया था। गत दिवस कलेक्ट्रेट में पेयजल के पानी की टंकी बनवाने,  बिजली के खंभे लगवाने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। साथ ही ज्ञापन में कहा था कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा करेंगे। इसी को देखते हुए पालिका में पुलिस बल  तैनात किया गया था। लेकिन, बैठक के दौरान महिलाओं व  पुरुषों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने नारे बाजी भी की। स्थित बिगड़ती देख महिला पुलिस कर्मी समेत  सदर कोतवाल, सदर चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।  प्रदर्शन कारियों की मांग सुनने के लिए उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्याओं को जल्द से जल्द शासन के समक्ष रखकर समाधान का आश्वासन दिया।  इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। पार्षद विवेक दरौनियां ने नगर पालिका पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का भी आरोप लगाया, जिस पर एसडीएम ने कहा कि आत्महत्या की बात करना गलत है और हर समस्या का समाधान वार्तालाप से निकाला जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर विभाग के सफाई कर्मियों ने नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के कार्यालय से बाहर निकलने पर उनके समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed