कजलियां पर्व पर नवलसा बाबा का दरबार सजा
बांसी (ललितपुर)। कजलियां पर्व पर शाम कस्बा के हनुमान जी मंदिर टौरिया परिसर स्थित नवलसा गौड़ बाबा के दरबार में सैकड़ों की तादाद में ग्रामवासी एकत्रित हुए। गांव के विभिन्न मुहल्लों से टौलियां लेकर विभिन्न स्वांग सजाए राई सैरा की टौलियां नवलसा बाबा के दरबार में आईं। माता बहिनें सिर पर कजलियां लिए एकत्रित हुईं, श्री नवलसा बाबा के दरबार में सबने नृत्य गान किया। सभी ने गांव की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक बद्री प्रसाद दुबे, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, प्रबंधक सुदामा प्रसाद दुबे, कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी व्यवस्था में और पुलिस चौकी इंचार्ज एके सिंह शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल सहित मौजूद रहे।