फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   natural power

आसमान में ‘तड़की’ बिजली, जमीन पर ‘हड़के’ लोग

Tue, 21 Jun 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। रविवार रात हुई तेज बारिश के दौरान आसमान में बिजली तड़कने से हाइटेंशन लाइनों के इंसुलेटर बस्ट हो गए और जंपर टूट गए। इस कारण देवगढ़ व राजघाट फीडर के दर्जनों गांव की बिजली रात भर गुल रही। वहीं, शहर के कटरा बाजार में ट्रांसफार्मर फुंकने से रात भर अंधेरा पसरा रहा।
विज्ञापन


राजघाट और देवगढ़ फीडर की बिजली रात करीब साढ़े आठ बजे गुल हुई। रात अधिक होने और बारिश की वजह से विद्युत फाल्ट ठीक नहीं किया जा सके। सोमवार की सुबह विद्युत कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजे गए, जिस पर राजघाट फीडर के अंतर्गत ग्राम दैलवारा में 11 हजार केवीए का हाइटेंशन तार टूटा मिला, जबकि ग्राम गनगौरा में हाइटेंशन लाइन के खंभों पर लगी तीन डिस्क पंक्चर हो गईं।
विज्ञापन


वहीं, देवगढ़ फीडर के अंतर्गत ग्राम जीरोन में हाइटेंशन लाइन का जंपर टूट गया था। रात्रि 12.40 बजे जुगपुरा से आगे ग्राम महेशपुरा तक बिजली सुचारु कर दी गई, लेकिन बाकी गांवों की बिजली रात भर गुल रही। अगले दिन सुबह होने पर पेट्रोलिंग की गई, जिस पर ग्राम जीरोन में मिले फाल्ट को ठीक कर ग्राम जाखलौन तक सुबह 8.35 बजे तक आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इस कारण पटौराकलां, दावनी, बम्हौरी कलां, मैरती कलां, बेसरा, जाखलौन, ऐरा, धौर्रा, सैपुरा आदि गांव अंधेरे में रहे। सोमवार की दोपहर तक फाल्ट ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नझाई बाजार स्थित 33 केवी फीडर के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार कटरा बाजार को बिजली देने वाला 250 केवीए का ट्रांसफार्मर तेज बारिश के बीच रात्रि 11.50 बजे अचानक तेज आवाज के साथ फुंक गया, जिससे मुहल्ले में अंधकार छा गया। सुबह होने पर विद्युत कर्मियों द्वारा ट्रांसफार्मर की जांच की गई, जिस पर ट्रांसफार्मर से एलटी लाइन का फेस नहीं निकल रहा था। इस पर विभाग द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया और सोमवार को शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी।  

फाल्ट पर हर शटडाउन की जानकारी जेई को दें
ललितपुर। शहर में होने वाले विद्युत फाल्ट के अलावा अन्य प्रकार से शटडाउन लेने की जानकारी अब लाइनमैनों को जेई अथवा उच्चाधिकारियों को बतानी होगी। यह निर्देश एसडीओ ने लाइनमैनों के साथ बैठक में दिए हैं। उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा ने नझाई विद्युत सब स्टेशन पर बैठक में कहा फाल्ट की सूचना मिलने पर बिना किसी देरी उसे ठीक करें। उन्होंने अवर अभियंता द्वारा बनाई गई शिकायत पुस्तिका का जल्द से जल्द निस्तारण कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट करने को कहा।

अब रोस्टिंग में नहीं, शटडाउन पर बंद रहेंगे फीडर
ललितपुर।  जनपद में अब रोस्टिंग से नहीं, बल्कि फाल्ट होने या फिर विद्युत मेंटीनेंस होने के कारण शटडाउन पर ही बिजली बंद रहेगी, ताकि बिजली उपभोक्ताओं को शासन की

मंशानुसार भरपूर बिजली मिल सके।
पनकी कंट्रोल द्वारा सात जून को जनपद में भरपूर बिजली मुहैया कराने के लिए नया रोस्टर जारी किया गया था, जिसकेे तहत जनपद में पारीछा थर्मल पावर प्लांट से बिजली मिलने पर सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक और शाम को तीन बजे से  शाम पांच बजे तक चार घंटे तक बिजली कटौती को कहा गया था, जबकि बजाज पावर प्लांट से बिजली मिलने पर 24 आपूर्ति दी जाएगी। 11 जून तक जनपद को बिना किसी रोस्टिंग के भरपूर आपूर्ति दी गई, लेकिन 12 जून को पारीछा व ललितपुर में हाइटेंशन 132 केवीए लाइन के टावर गिरने से व्यवस्था चरमरा गई थी। 15  जून से फिर से बजाज पावर प्लांट से जनपद को बिजली दी जाने लगी थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर रोस्टिंग से कटौती जारी रखी गई। उच्चाधिकारियों के इस मामले को संज्ञान में लेकर अब रोस्टिंग की कटौती बंद कर दी गई है। एसडीओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि किसी फीडर पर कार्य होने के कारण शटडाउन में सिर्फ उसी फीडर की बिजली बंद रहेगी।


गाज से किसान की मौत
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम चिगलौआ में रविवार की रात गाज गिरने से किसान की मौत हो गई।
ग्राम चिगलौआ निवासी परमू कुशवाहा रविवार की शाम अपने खेत पर था। इसी दौरान बारिश होने से वह खेत पर बनी झोपड़ी में रुक गया। रात करीब नौ बजे जोरदार आवाज के साथ झोपड़ी पर गाज गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि परमू ढाई एकड़ जमीन पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।


गाज से चार आहत
तालबेहट (ललितपुर)। रविवार की रात में तीन स्थानों पर गिरी गाज की दमक से चार लोग आहत हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए मुकेश पुत्र भानूप्रताप निवासी गनेशपुरा, मेहरबान पुत्र फुंदे, मक्खन पत्नी मेहरवान निवासीगण ग्राम शाहपुर, अवध पत्नी बृजभान निवासी दिगौरा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed