फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   national senior citizen health day

बुजुर्गों के पास बैठ कर मनाएं, मानसिक स्वास्थ्य दिवस

Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
national senior citizen health day
जिला अस्पताल में जन जागरूकता कैंप में मौजूद सीएमएस राजेंद्र प्रसाद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला चिकित्सालय के एनसीडी सेल में राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया गया। जिसमें बुजुर्गों को स्वस्थ्य रहने के तरीके की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि घर में बच्चों के साथ रहने से बुजुर्ग स्वस्थ रहते हैं। तीमारदारों से कहा कि कम से कम दस से 20 मिनट रोज अपने घर के बुजुर्गों के साथ बैठें। जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहे।
विज्ञापन

फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रिजु दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम की शुरुआत अप्रैल 2013 को हुई, इसका उद्देश्य बुजुर्गों को होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करना था। इसके लिए जिला अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा वार्ड की सुविधाएं हैं। जिसमें निशुल्क सहायक उपकरण (वाकर छड़ी) भी समय-समय पर वितरित की गई। फिजीशियन डॉ. अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि बुजुर्गों में बढ़ती उम्र के साथ अस्वस्थता भी बढ़ जाती है। डॉ. सौरभ देवलिया ने कहा कि बुजुर्गों को बढ़ते शहरीकरण के कारण उपेक्षा की जा रही है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ बहुत से रोग बुजुर्गों को घेर रहे हैं। फिजीशियन डॉ. नीलांजलि दुबे ने बताया कि मोतियाबिंद, हृदय रोग, जोड़ों में दर्द, अवसाद, लकवा, मधुमेह आदि की समस्याओं से बुजुर्गों को जूझना पड़ता है। परिवार व सदस्यों की सहायता से समय के साथ-साथ ठीक भी हो सकते हैं। डॉ. एमसी गुप्ता ने कहा कि अगर समय रहते मामूली जोड़ों में दर्द मांसपेशियों में दर्द आदि को चिकित्सीय परामर्श से इलाज करा लिया जाए तो समस्याओं से बचा जा सकता है। अन्यथा बुजुर्गों में घुटनों का गठिया, कंधे का जाम होना, मधुमेह आदि बहुत आम समस्या बढ़ जाती है। इस दौरान डॉ. आरपी सिंह, मंजू लता यादव, राजीव जैन, अनिल, शिशुपाल, मोहिनी आदि समस्त एनसीडी स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed