फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Narrow-minded, not very effective in life

संकीर्ण विचारधारा जीवन में हितकारी नहीं

Mon, 20 Jun 2016 01:05 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Mon, 20 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Narrow-minded, not very effective in life
संकीर्ण विचारधारा जीवन में हितकारी नहीं - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। गणाचार्य विरागसागर महाराज ने कहा कि भगवान के दर्शन करने पर व्यक्ति के मन को असीम शांति मिलती है। यह बात भी सही है कि जिन मंदिर की प्राचीनता में ही अतिशय चमत्कार है। भगवंतों ने यह भी कहा कि हजार नए मंदिर बनवाने वाला व्यक्ति जितने पुण्य को प्राप्त करता है, उतना ही पुण्य एक प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कराने वाले को मिलता है। उन्होंने कहा कि जीवन में संकीर्ण विचारधारा नहीं लानी चाहिए, बल्कि अपने विचारों को विशाल बनाना चाहिए, वही जीवन में हितकारी है।
विज्ञापन

श्री जैन अटा मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति को ज्ञान व विवेक नहीं रहता, तब तक उसे कितना ही समझाने का प्रयास करो लेकिन कुछ समझ में नहीं आता। वर्तमान में हर व्यक्ति इतना व्यस्त है कि यदि किसी से मंदिर जाने अथवा देव दर्शन को कहा जाए तो उसे फुरसत नहीं है। कहते हैं कि जब तक की जिंदगी है, फुरसत न होगी काम से। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जिंदगी भर कल्पनाओं में डूबा रहता है, लेकिन इस बात को भूल जाता है कि जब इस संसार से जाएंगे तो हमारे साथ कुछ नहीं जाएगा, क्योंकि जीवन में धार्मिक कार्यों के लिए समय ही नहीं निकाला।
विज्ञापन

धर्मसभा के प्रारंभ में आचार्य विमलसागर महाराज एवं तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मतिसागर जी महाराज के चित्र के सम्मुख संतोष गोयल, नरेश मुक्ता, शिखर चंद सैदपुर और मुकेश जैन ने दीप जलाया। इस मौके पर सुंदर लाल अनौरा, शिखरचंद जैन, अखिलेश जैन, कपूरचंद जैन, भगवानदास कैलगुवां, चंपालाल जैन, संजीव जैन, अक्षय अलया, संतोष जैन, जयकुमार चौधरी, नरेंद्र जैन विरधा, वीरेंद्र जैन, निहालचंद आदि मौजूद रहे। धर्मसभा का संचालन मनोज जैन ने किया। गौरतलब है कि गणाचार्य महाराज अपने संघस्थ 65 साधुओं के साथ श्री अटा मंदिर में विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश का निष्ठापन आज
गणाचार्य विरागसागर महाराज के सानिध्य में स्थापित ग्रीष्मकालीन वाचना कलश का आज 20 जून को प्रात: 8 बजे निष्ठापन होगा। इसमें श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ वाचना कलश लेकर जाएंगे। मध्याह्न में दो बजे आचार्यश्री का प्रवचन श्री जैन अटा मंदिर में होगा।


बडे़ बाबा का महामस्तिकाभिषेक किया
ललितपुर। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में कुंडलपुर में बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के महामस्तकाभिषेक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री क्षेत्रपाल मंदिर से रवाना हुए। इस मौके पर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, प्रदीप जैन सतरवांस, प्रबंधक राजेंद्र जैन थनवारा, पार्षद पंकज जैन समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कुंडलपुर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर बडे़ बाबा के महामहोत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed