{"_id":"61e5c0f3eb76de1829538350","slug":"naked-body-of-young-man-found-near-drain-taldehate-news-jhs213303432","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के पास मिला युवक का नग्न शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के पास मिला युवक का नग्न शव
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेवरा गुन्देरा के जंगल में नाले के पास एक युवक का नग्न शव पड़ा मिला। युवक को शिनाख्त नहीं हो सकी।
सोमवार को दोपहर में कुछ युवक गेवरा गुंदेरा के समीप बने नाले पर अपने जानवर चराते हुए पहुंच गए थे। तभी उन्हें जंगल में लगभग 35 वर्षीय युवक का नग्न शव दिखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना पूराकलां पुलिस को दी। जानकारी के बाद थानाध्यक्ष पूराकलां राजकुमार यादव, नत्थीखेड़ा चौकी इंचार्ज पंकज माथुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
शव लगभग तीन से चार दिन पुराना है। शरीर पर चोट के निशान भी नहीं हैं। राजकुमार यादव, थानाध्यक्ष पूराकलां ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। जानकारी मिली है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था। वह आसपास के गांवों में घूमता था।