फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NA

Lalitpur News: पिपरई में निर्विरोध चुनी जाएंगीं सदस्य, खादी में होगा मतदान

Sat, 28 Jan 2023 12:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 28 Jan 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
NA
तालबेहट। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को पिपरई और खांदी से नामांकन करने वाले एक-एक सदस्य ने नाम वापस लिया है। पिपरई में एक उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होने के कारण प्रेमबाई सहरिया निर्विरोध चुनी जाएंगीं। जबकि खांदी में दो उम्मीदवारों में चुनाव होगा।
विज्ञापन

विकास खंड तालबेहट अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 17 पिपरई के सदस्य हीरालाल सहरिया की मृत्यु और वार्ड क्रमांक 9 खांदी के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रीति कुशवाहा के स्वेच्छा से त्याग पत्र देने के कारण दोनों पद रिक्त हो गए थे। दोनों वार्ड में उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में वार्ड क्रमांक नौ पिपरई के लिए लाडकुंवर सहरिया, प्रेम सहरिया और अशोक सहरिया ने नामांकन दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद लाडकुंवर का नामांकन निरस्त हो गया। वहीं अशोक सहरिया ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद प्रेमबाई निर्विरोध चुुना जाना तय है। जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

वहीं वार्ड क्रमांक 17 खांदी के लिए राजकुमारी कुशवाहा, वंदना यादव और रजनी देवी कुशवाहा ने नामांकन किए थे। शुक्रवार को वंदना यादव ने नाम वापस ले लिया। जिसके बाद राजकुमारी और रजनी देवी के बीच नौ फरवरी को मतदान होगा। इस दौरान विकास खंड कार्यालय पर भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed