{"_id":"63c6eb6524c40d5fbc3a09ee","slug":"na-lalitpur-news-c-11-1-26052-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बंदियों का तनाव दूर करेंगे खेलकूद, होंगीं प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बंदियों का तनाव दूर करेंगे खेलकूद, होंगीं प्रतियोगिताएं
Wed, 18 Jan 2023 12:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों का तनाव दूूर करने के लिए जेल प्रशासन ने खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने जा रहा है।वहीं गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला कारागार में कई बंदी मानसिक तनाव में हैं। बीते छह जनवरी को पाली दुष्कर्म मामले में आरोपी एक बंदी ने तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके चलते बीते दिनों जिला कारागार में 30 मरीजों की काउंसलिंग भी कराई गई थी। जिसमें आठ बंदी तनावग्रस्त मिले थे। जिन्हें मनोचिकित्सक झांसी की टीम द्वारा दवाओं का वितरण भी किया गया था।
जिस पर जेल प्रशासन ने बंदियों को खेलकूद, योगा और कौशल विकास से जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए थे। अब जेल प्रशासन ने जिला कारागार में बंदियों के लिए खेलकूद शुरू कराए हैं। जिनमें वालीबॉल, बैडमिंटन, लूडो, कैरम, शतरंज शामिल किए गए है। वहीं जेल प्रशासन इस बार गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी पर विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराएगा। जिसकी तैयारियां भी शुरू करा दी हैं।
जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने बताया कि बंदियों को तनाव से मुक्त रखने और उनमें एक उम्मीद की किरण जगाने के उद्देश्य से जिला कारागार में इस प्रकार की खेल आयोजन कराए जा रहे हैं।