{"_id":"5e499f5d8ebc3ee61111c6a2","slug":"my-country-song-performe-people-injoy-lalitpur-news-jhs1602799120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा देश रंगीला गीत की प्रस्तुति पर झूमे ग्रामवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा देश रंगीला गीत की प्रस्तुति पर झूमे ग्रामवासी
विज्ञापन
गुगरवारा के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव में बच्चों को प्रमाण पत्र व उपह?
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ब्लॉक बार के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लकड़ी की काठी, काठी पर घोड़ा... एवं मेरा देश रंगीला... की प्रस्तुतियों को काफी सराहा गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महाराज स्वामी और भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र गोस्वामी की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य एवं शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किए, जिनमें लकड़ी की काठी, काठी पर घोड़ा... एवं मेरा देश रंगीला... की प्रस्तुतियों की काफी सराहना की गई। कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि आठ बजे तक चला। ग्राम वासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वार्षिकोत्सव का आनंद लिया। मुख्य अतिथि महाराज स्वामी ने कहा कि बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का किया जाना आवश्यक है। प्रधानाध्यापक हेमंत तिवारी अपने अनुभव का प्रयोग करते हुए विद्यालय को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। परिषदीय विद्यालय की इतनी शानदार प्रस्तुतियां बधाई योग्य है।
भाजपा नेता धर्मेंद्र गोस्वामी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थी मंच की गतिविधियों के साथ देश की सभ्यता और संस्कृति से भी परिचित होते हैं। इस अवसर पर लर्निंग आउटकम की कक्षा पांच की परीक्षा में जनपद स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अभिषेक पाल, गौरव, शिवम अहिरवार, ध्रुव प्रताप सिंह, गरिमा शालिनी को अतिथियों ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य खिलान सिंह यादव, अनंत तिवारी, राजबंधु सिंह बुंदेला, बंटी राजा परमार, ग्राम प्रधान कनई रजक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक हेमंत तिवारी, खुशबू सैनी, संजय जैन टडैया, माया भान सिंह, राजेश यादव गुगरवारा, रामस्वरूप यादव, अवतार, भान सिंह यादव का प्रमुख सहयोग रहा। संचालन रविंद्र परमार ने किया।

गुगरवारा के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव में नृत्य करती छात्राएं व छात्र- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन