फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Music will be taught to children in government schools

Lalitpur News: सरकारी स्कूलों में बच्चों को सिखाया जाएगा संगीत

Tue, 30 Apr 2024 03:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Music will be taught to children in government schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब संगीत सिखाया जाएगा। संगीत नाटक अकादमी के पंजीकृत कलाकार बच्चों को विभिन्न माध्यमों से संगीत के गुर सिखाएंगे।

भारतीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अब परिषदीय व माध्यमिक शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को संगीत सिखाने की पहल की जा रही है। बच्चों को करीब दो घंटे की कक्षा में विभिन्न माध्यमों से संगीत सिखाया जाएगा। जिस बच्चे की रुचि संगीत में दिखेगी, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। लोक संगीत पर विशेष ध्यान रहेगा, इसमें सुरों की शिक्षा के साथ बच्चों को वाद्य यंत्रों के बारे में बताया जाएगा। पहले चरण में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे शामिल होंगे। दूसरे चरण में अर्द्ध सरकारी स्कूलों के बच्चों व उसके बाद गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों को शामिल किया जाएगा। स्कूलों की सूची संगीत नाटक अकादमी पहुंचने पर प्रशिक्षित कलाकार स्कूल में आकर संगीत की शिक्षा देंगे। बीएसए हरिकेश यादव ने बताया कि विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। सूची बनने के बाद इसे प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed