फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Municipality got 22nd position in the state in cleanliness survey.

Lalitpur News: स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका को प्रदेश में मिला 22 वां स्थान

Sat, 13 Jan 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Municipality got 22nd position in the state in cleanliness survey.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका परिषद ने प्रदेश में 22 वां स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छ भारत अभियान 2023 के अंतर्गत किए गए सर्वे में ओडीएफ व पब्लिक फीडबैक और कचरा मुक्त शहर का आकलन किया गया था। इसमें पालिका की स्थिति ठीक रही। वहीं नगर पंचायत तालबेहट भी प्रदेश में 67 व देश में 112 वें पायदान पर रही। पाली व महरौनी फिसड्डी साबित रही हैं।
नगर पालिका व नगर पंचायतों की दशा को सुधारने के लिए स्वच्छ भारत अभियान 2023 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण किया जाता है। इसमें शहर के ओडीएफ खुले में शौच मुक्त व कचरा मुक्त शहर और लोगों से स्वच्छता की जानकारी ली जाती है। इसके आधार पर नगर निकायों की रेटिंग की जाती है। नगर पालिका ललितपुर समेत नगर पंचायत ताबलेहट, महरौनी व पाली में बीते वर्ष सर्वे किया गया था। इसकी रेटिंग बीते दिनों की गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि में इसके परिणाम जारी कर दिए गए। इसमें निकायों को दो प्रकार से स्थान दिए गए हैं। इसमें पहला राष्ट्रीय व दूसरा प्रदेश में दिया गया है। परिणाम में ललितपुर प्रदेश में 22 वें स्थान पर रहा है। वहीं राष्ट्रीय रेंक में 136 में पायदान पर रहा है। इसी प्रकार तीन नगर पंचायतों में तालबेहट की स्थिति कुछ ठीक रही है। इसमें तीन तरह से स्थान दिया जाता है। इसमें पहला राष्ट्रीय व दूसरा प्रदेश स्तरीय और तीसरा जोन के आधार पर दिया जाता है। ----
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में यह रही स्थिति
निकाय का नाम - राष्ट्रीय रैंक - प्रदेश रैंक - जोन
नगर पालिका ललितपुर - 136 - 22
नगर पंचायत तालबेहट - 112 - 67 - 37
नगर पंचायत पाली - 1213 - 124 - 56
नगर पंचायत महरौनी - 1326 - 167 - 77
---
स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका को प्रदेश में 22 वां व राष्ट्रीय स्तर पर 136 स्थान प्राप्त हुआ है। यह पालिका को गौरव की बात है। इसमें पालिका के सभी अधिकारी व कर्मचारियों और नगरवासियों का सहयोग है।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed