फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Municipal elections: Flying squad and monitoring teams formed

नगर निकाय चुनाव: उड़न दस्ता और निगरानी टीमें हुईं गठित

Wed, 14 Dec 2022 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Flying squad and monitoring teams formed
ललितपुर। निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तेजी के साथ काम में जुटा हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पालिका परिषद व तीनों नगर पंचायतों में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम व उड़नदस्तों का गठन कर दिया है। इनमें अधिकारियों की नियुक्ति के साथ उनके कार्यक्षेत्र भी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव में अवैध तरीके से धन खर्च वाले प्रत्याशियों पर लगाम कसने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने उड़नदस्ते और निगरानी टीम का गठन कर दिया है। जिसमें नगर पालिका परिषद क्षेत्र में निगरानी टीम में राजेंद्र सिंह वार्ड-एक से तेरह और प्रदीप कुमार शर्मा का वार्ड 14 से 26 तक का काम देखेंगे।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायतों में तालबेहट में विपिन शुक्ला, महरौनी में प्रदीप सिंह और पाली में मनीष कुमार को नियुक्त किया है। वहीं उड़नदस्ते में नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मनोज कुमार सिंह वार्ड एक से 13 तक और भोला प्रसाद वार्ड 14 से 26 तक निगरानी करेंगे। नगर पंचायत तालबेहट में प्रभुदयाल, महरौनी में अशोक कुमार शर्मा और पाली में सुभाष को नियुक्त किया गया है। यह सभी अपने अपने क्षेत्रों में पर्यवेक्षण करते हुए निगरानी करेंगे। टीम चुनाव में बनाए गए अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों की विशेष निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ और टीओ करेंगे जांच
उड़नदस्ते और निगरानी टीमों के द्वारा की गई जब्ती के प्रत्येक मामले में जांच करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय और मुख्य कोषाधिकारी विष्णुकांत द्विवेदी नियुक्त किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए उड़न दस्तों और निगरानी टीमों का गठन कर दिया गया है। यह टीमें आवंटित किए गए क्षेत्रों में काम करेंगी।
समर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed