फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mukesh Singh was mentally ill and was undergoing treatment.

Lalitpur News: मानसिक रूप से बीमार चल रहा था मुकेश सिंह, चल रहा था इलाज

Mon, 02 Mar 2026 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Singh was mentally ill and was undergoing treatment.
भतीजे ने कहा - नींद की गोलियाें का ओवरडोज होने से हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होटल के कमरे में ठहरे व्यक्ति की मौत की सूचना पर उसके परिजन मौके पर आए और बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने अत्यधिक नींद की गोलियों का सेवन कर लेने से मौत होने की बात कही। वहीं, रविवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया।
शनिवार की शाम शहर के घंटाघर के पास स्थित एक लॉज के कमरे में ठहरे मध्य प्रदेश के अशोकनगर निवासी 60 वर्षीय मुकेश सिंह बेसुध मिला था और उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर मृतक के परिजन अशोकनगर से मौके पर पहुंचे। मृतक के भतीजे दीपेंद्र रघुवंशी ने बताया कि उसके चाचा मुकेश सिंह रघुवंशी काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज ग्वालियर, भोपाल, गुना, इंदौर में कराया गया था।
विज्ञापन

26 फरवरी को मुकेश सिंह घर से अपनी बहन गुड़िया की ससुराल ग्राम तरावली (मप्र) के लिए निकला था। वहां पहुंचने के बाद वह शाम को वहां से घर जाने की बात कहकर निकल गया था लेकिन वह घर न पहुंचकर ललितपुर आ गया था और यहां एक लॉज में कमरा लेकर ठहर गया था। यहां शनिवार को नींद की अत्यधिक दवाओं का सेवन कर लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार को मुकेश सिंह के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार, मुकेश सिंह की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका और बिसरा सुरक्षित कर उसे जांच के लिए भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed