फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Motor of pump house burnt, population of 20 thousand remained thirsty

Lalitpur News: पंप हाउस की मोटर जली, 20 हजार की आबादी रही प्यासी

Fri, 23 Aug 2024 03:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Motor of pump house burnt, population of 20 thousand remained thirsty
ललितपुर। बुधवार रात जल संस्थान के पंप हाउस की मोटर जलने से 20 हजार की आबादी पेयजल समस्या से जूझी। मोटर जलने से कसाई मंडी की बड़ी टंकी नहीं भरी जा सकी। लोगों को हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ा।
विज्ञापन

अजीतापुरा, खिरकापुरा, कसाईमंडी मऊठाना, कटरा बाजार, बड़ापुरा, रैदासपुरा, बंशीपुरा आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। स्थिति ये रही कि लोगों को बर्तन लेकर यहां-वहां से पानी जुटाना पड़ा। हैंडपंप से हाथ ठेले पर पानी के डिब्बे भरकर पानी को एकत्रित करते हुए लोग नजर आए और हैंडपंपों पर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


मोहल्ले से हैंडपंप की काफी दूरी होने से पानी एकत्रित करना बहुत परेशानी का सबब है। - अनिल।

हैंडपंपों पर भीड़ है। इससे लोगों को पानी भरने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - हरनाम सिंह।

जल संस्थान की मोटर खराब होने से कसाई मंडी की बड़ी पानी की टंकी नहीं भरी जा सकी। इसलिए पानी की आपूर्ति बाधित रही। मोटर ठीक कराकर रात तक पानी की सप्लाई की जाएगी। - शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed