{"_id":"6421e12fa0b6956d60036c17","slug":"motor-of-matatila-filter-broken-water-did-not-come-lalitpur-news-c-11-1-63188-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: माताटीला फिल्टर के मोटर बैरंग टूटी, नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: माताटीला फिल्टर के मोटर बैरंग टूटी, नहीं आया पानी
Tue, 28 Mar 2023 12:02 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट। सरकार ने नगर में पेयजल संकट को दूर करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन आज तक लोगों को पानी नहीं मिल सका। इस बार भी गर्मी आते ही नगर एवं क्षेत्र में पानी का संकट गहराने लगा है। रविवार को माताटीला फिल्टर के मोटर की बैंरग टूटने से घरों में पानी नहीं पहुंचा।देश में सबसे अधिक बांधों वाला जनपद होने के बाद भी नगर की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च करके अलग से पाइपलाइन डलवाकर अंजनी नगर तक पानी पहुंचाने की योजना बनाई। लेकिन कार्य नहीं हो सका। अब फिर से गर्मी आते ही नगर में पानी का संकट गहराने लगा है। रविवार को माताटीला फिल्टर पर मोटर की बैरंग टूट जाने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बताते चलें कि इससे पहले 18 मार्च और 21 मार्च को फिल्टर पर बिजली आपूर्ति न होने से पानी नहीं आया था।
नगर के अंजनी नगर, कबीरनगर, जीजीआईसी के आसपास निवास करने वाले परिवार पानी के संकट से परेशान हैं। विभागीय अधिकारी भी क्षेत्र की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - अमरदीप बुंदेला
गर्मियों में पानी की आपूर्ति कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को अभी से कार्य योजना बना लेनी चाहिए। जिससे भीषण गर्मी में जनता को परेशान न होना पड़े। - जितेंद्र मोहन
विज्ञापन
नगर में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए जलसंस्थान के अधिकारियों से बात कर व्यवस्था की जाएगी। - डॉ. संजय कुमार पांडेय, एसडीएम