{"_id":"62cdd2c925b715270030e91f","slug":"mother-jumped-into-the-well-with-three-children-innocents-died-the-woman-survived-lalitpur-news-jhs2246858113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, मासूमों की मौत, महिला बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मां, मासूमों की मौत, महिला बची
विज्ञापन
ललितपुर। पति से झगड़ा होने पर गुस्साई महिला सोमवार रात गांव में स्थित कुएं में अपने तीन बच्चों को लेकर कूद गई। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उधर से गुजर रहे परिजनों ने महिला की चीख-पुकार सुनकर उसे किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे तीन बच्चों के शव बाहर निकालकर उनका पोस्टमार्टम कराया। एसपी निखिल पाठक ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली। जेठ की तहरीर पर महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया।
जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारा मजरा सेहनवारा निवासी राजकुमारी (28) का अपने पति चंद्रभान कुशवाहा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बाद रात को पति सो गया तो राजकुमारी अपने बच्चों ज्योति (7), राखी (5) और सूर्यांश (2) को लेकर घर निकल गई और गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत पर बने कुंए में तीनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। कुएं में पानी अधिक होने के कारण बच्चे डूब गए जबकि राजकुमारी पत्थर को पकड़कर लटकी रही। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे घर के अन्य लोग खेत पर जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव के कीरत के खेत पर स्थित कुएं के अंदर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह लोग कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि अंदर से राजकुमारी मदद की गुहार लगा रही थी।
घरवालों ने किसी तरह राजकुमारी को कुएं से बाहर निकाला। बाहर निकलने के बाद राजकुमारी ने बच्चों सहित कुएं में कूदने की बात बतलाई तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद बच्चों के शव कुएं से बाहर निकलवाए जा सके। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला द्वारा तीन बच्चों सहित कुएं में छलांग लगाने की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों सहित आरोपी महिला व उसके परिजनों से पूछताछ की। थाना इंचार्ज राजेश दुबे ने बताया कि जेठ नत्थू की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दंपती में मंदिर जाने को लेकर हुआ था झगड़ा
ललितपुर। आरोपी महिला के घरवालों के मुताबिक राजकुमारी ने सोमवार की रात को पति से सुबह मंदिर चलने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। माना जा रहा है कि इसी से नाराज होकर राजकुमारी ने रात को अपने तीनों बच्चों सहित कुएं में छलांग दी। जिसमें उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई है।
थाना जखौरा के ग्राम मुहारा में महिला पारिवारिक कलह के चलते अपने तीन बच्चों सहित कुएं में कूद गई थी। जिसमें बच्चों की मौत गई है। वहीं महिला की जान बच गई। महिला से पूछताछ की जा रही है।
-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक