फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MOS did the land for the construction of warehouse

वेयरहाउस निर्माण के लिए राज्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

Sun, 26 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
MOS did the land for the construction of warehouse
मड़ावरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित गरीब कल्याण मेले में पहुंचे राज्यमंत्री मनोहलाल पंथ ने साधन सहकारी समिति परिसर में वेयर हाउस निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। उन्होंने मनरेगा की महिला मेट को स्वीकृत पत्र, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एफटी किट वितरित की।
विज्ञापन

विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी वितरित की। दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल एवं अन्य सहयोगी उपकरण दिए गए। उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार सविता ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय ने विकास खंड स्तर से चल रही समस्त लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए गए। इस दौरान प्रभारी एसडीएम सत्यपाल सिंह, बीडीओ दीपेंद्र पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य नाराहट मनोज कुशवाहा, गंधर्व सिंह लोधी, सूरज चौधरी, बासंती लारिया, रतिराम पटेल, भगवान सिंह, कैलाश साहू, नारायण सिंह सेंगर, प्रभु गंधर्व, भोले राजा, मुकेश पाल, सोनू चौबे, कल्याण लोधी, टिकी रावत, भरत लोधी, निर्मल लोधी, राकेश तिवारी समेत क्षेत्रवासी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वेयर हाउस का भूमिपूजन पंडित विवेक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार विधि-विधान से कराया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री के अलावा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिराम निरंजन, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सहकारिता विभाग के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed