{"_id":"68cf0cbaf5bb1c028e0fa460","slug":"more-land-related-disputes-came-up-on-the-sampoorna-samadhan-diwas-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-143026-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए भूमि संबंधी अधिक विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए भूमि संबंधी अधिक विवाद
विज्ञापन
- पांचों तहसील में आए 264 प्रार्थनापत्र, 30 का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तहसील दिवस में सबसे ज्यादा भूमि संबंधी विवाद सामने आए हैं। कई का मौके पर निस्तारण किया गया, तो कई प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए समय सीमा का निर्धारण किया गया।
शासन के निर्देश पर आयोजित तहसील दिवस में भूमि विवाद व पुलिस संबंधी शिकायतें आई। इन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक निस्तारण किया गया। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों को मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि जिलाधिकारी अमनदीप डुली स्वयं पीढि़ताें से समस्या के निस्तारण की संबंधी जानकारी ले रहे हैं। यही नहीं गलत निस्तारण होने पर संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि भी जारी की जा रही है। इसलिए अब सभी कर्मचारी मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। तहसील दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका निस्तारण किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण मड़ावरा तहसील नहीं पहुंचे अधिकारी
मिशन शक्ति के पांचवें चरण का मुख्यमंत्री शुभारंभ कर रहे थे। जिसका सजीव प्रसारण एनआईसी में रखा गया, साथ ही सीधे संवाद के तहत जनप्रतिनिधियों को भी शामिल होना था। इस कार्यक्रम के कारण जिलाधिकारी व अन्य जनपदस्तर के अधिकारी मड़ावरा तहसील नहीं पहुंच सके। उपजिलाधिकारियों के अध्यक्षता में सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह आए तहसीलों में प्रार्थनापत्र
तहसील का नाम- कुल आए प्रार्थनापत्र- निस्तारण
ललितपुर - 12 - 03
तालबेहट - 94 - 12
महरौनी - 20 - 03
मड़ावरा - 129 - 11
पाली - 09 - 01