फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   moral education is important

बच्चों को संस्कावान बनाए माता-पिता-अंतरमति

Mon, 30 Aug 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
moral education is important
धर्मसभा को संबोधित करतीआर्यिका श्री - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा (ललितपुर)। आर्यिका रत्न 105 अंतरमति माता ने कहा कि माता-पिता बच्चों को पाठशाला में प्रतिदिन भेजकर नैतिक संस्कारों के साथ-साथ धार्मिक संस्कार भी दें। पाठशाला ही बच्चों को संस्कारवान बनाती है। पाठशाला में बच्चे बचपन से ही धार्मिक संस्कार सीखते हैं। वहीं, बच्चे अपने जीवन में धार्मिक संस्कारों को अपनाकर जीवन को सफल बनाते हैं। वह रविवार को धर्मसभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के मंगल आर्शीवाद एवं प्रतिभा स्थली की प्रेरणाश्रोत आर्यिका रत्न 105 आदर्शमति माता की आज्ञानुवर्ती शिष्या आर्यिका रत्न 105 अंतरमति माता जी ससंघ का वर्णीनगर मड़ावरा की ह्रदयस्थली श्री महावीर विद्याविहार के परिसर में चातुर्मास चल रहा है। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जैन एवं महामंत्री डॉ. राकेश जैन सिंघई ने बताया कि चातुर्मास में प्रतिदिन श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं धार्मिक कक्षा एवं आर्यिका श्री के मंगल प्रवचन धर्म प्रभावना के साथ चल रहे हैं। प्रत्येक रविवार को आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के पूजन का आयोजन आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला के नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा अष्ट द्रव्य से किया जाता है। बच्चों को स्वल्पाहार का वितरण पुण्यार्जक परिवार द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन

रविवार को पूजन के लिए विशेष अष्ट द्रव्य का सौभाग्य श्री 1008 पार्श्वनाथ युगल मंदिर प्रबंध समिति को प्राप्त हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से सुधीर सिंघई, अरूण सौंरया, राजीव सौंरया, सुनील सिमरा, चंद्रकुमार सिमरा, विनोद जैन गोरावाले मौजूद रहे। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने भक्तिमय अष्टद्रव्य से पूजन किया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. बिरधीचंद्र जैन, सूरज चौधरी, अभिनंदन चौधरी, सवाई सिंघई, धीरेंद्र जैन, सुमत मोदी, धर्मेंद्र सराफ, प्रदीप सिंघई, सुरेंद्र जैन, देवेंद्र सराफ, पुष्पेंद्र जैन, अनिल रजौला, डॉ. अभिषेक जैन, राजीव सेठी के अलावा जैन समाज मडावरा एवं क्षेत्रीय जैन समाज के श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

अष्ट द्रव्य समर्पित करते पार्श्वनाथ युगल मंदिर समिति के पदाधिकारी

अष्ट द्रव्य समर्पित करते पार्श्वनाथ युगल मंदिर समिति के पदाधिकारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed