फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mock poll will be held 90 minutes before voting: DM

मतदान के 90 मिनट पहले होगा मॉकपोल: डीएम

Wed, 20 Mar 2024 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mock poll will be held 90 minutes before voting: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कल्याण सिंह सभागार में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जोनल, सेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यहां 5वें चरण में 20 मई को मतदान है। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि गर्मी को देखते हुए केंद्र पर छायादार स्थान, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, मेडिकल टीम उपलब्ध कराएं। चुनाव के दौरान गांव में लगभग 12 सरकारी कर्मचारी तैनात रहते हैं, उनका सहयोग लें। बीएलओ से संपर्क रखें, कोई भी समस्या होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तत्काल मौके पर पहुंचें। मतदान से 90 मिनट पहले मॉकपोल होगा, इसमें 50 वोट डाले जाएंगे। इसका परिणाम सभी को दिखाने के बाद उसे अनिवार्य रूप से क्लियर (शून्य) कर दें तभी मतदान शुरू कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट की अहम भूमिका होती है, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ईवीएम का संचालन अच्छी तरह से सीख लें। मतदान केंद्र पर आपको ही ईवीएम का सेटअप करना है, मतदान अधिकारी को भी आप ही प्रशिक्षित करेंगे। ईवीएम के संचालन में कोई भी दिक्कत आती है तो मास्टर ट्रेनर की सहायता लें। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन और दिव्यांग मतदाता के लिए घर से वोट देने की सुविधा रहेगी। मतदान केंद्र पर भी व्हीलचेयर उपलब्ध रहेगी। सभी कार्यों की चेकलिस्ट बना लें, ताकि कोई समस्या न हो। वेब कास्टिंग की पोजीशनिंग देखते रहें, वेब कास्टिंग के माध्यम से बूथ पर आने जाने वालों को कैप्चर करते रहें। सुनिश्चित करें कि मतदान की गोपनीयता भंग न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पोलिंग पार्टी के वाहन केंद्र से 100 मीटर की दूर पर रखें। इस दौरान ईवीएम के बारे में व्यवहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, एएसडीएम मोहसिना बानो, एएसडीएम सानिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed