फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MLC elections 99.08 percent voting

एमएलसी चुनाव में 99.08 प्रतिशत मतदान

Fri, 04 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
MLC elections 99.08 percent voting
ललितपुर। उप्र विधान परिषद के झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र निर्वाचन- 2016 का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। कुल मिलाकर 99.08 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो शाम करीब चार बजे तक चला। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने केे लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट डा. रूपेश कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जोनल मजिस्ट्रेट लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे। डीएम ने तहसील तालबेहट, विकासखंड जखौरा एवं विकासखंड बार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मतदेय स्थलों पर तैनात पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों द्वारा अपनाई जा रही मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया और सुचितापूर्ण तरीके से मतदान कराने के निर्देश दिए।  

मतदेय स्थल तहसील भवन ललितपुर में शामिल मतदान क्षेत्रों, नगर पालिका क्षेत्र और जिला पंचायत ललितपुर के कुल 49 में से 48 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर औसत मतदान 97.95 प्रतिशत रहा। मतदेय स्थल तहसील भवन तालबेहट में शामिल 46 नगर पंचायत तालबेहट और 48 क्षेत्र पंचायत तालबेहट के सभी 126 मतदाताओं ने मतदान किया।

यहां मतदान शत-प्रतिशत रहा। मतदेय स्थल तहसील महरौनी में शामिल 49 नगर पंचायत महरौनी और 50 क्षेत्र पंचायत महरौनी के कुल 127 में से 126 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां औसत मतदान 99.21 प्रतिशत रहा। मतदेय स्थल नगर पंचायत पाली में सभी 11 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदेय स्थल विकासखंड कार्यालय मड़ावरा में कुल 118 मतदाताओं में से कुल 116 ने मतदान किया। औसत मतदान 98.30 प्रतिशत रहा। यहां पर दो क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान बन गए, इस कारण मतदान नहीं कर सके। जबकि, छह ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों के कोरम के अभाव में शपथ देर से ले सके, इस कारण मतदान सं वंचित रह गए।  

मतदेय स्थल विकासखंड कार्यालय बार में शामिल क्षेत्र पंचायत के सभी 124 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदेय स्थल विकासखंड कार्यालय बिरधा में क्षेत्र पंचायत बिरधा के 160 में से 159 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां का औसत मतदान 99.37 प्रतिशत रहा।

मतदेय स्थल विकासखंड जखौरा में 163 मतदाताओं में से 160 ने मतदान किया। यहां औसत मतदान 98.16 प्रतिशत रहा। इस प्रकार जिले में आठ मतदान केंद्रों पर कुल 878 मतदाताओं में से 870 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जनपद का औसत मतदान 99.08 प्रतिशत रहा।

असंतुष्ट मतदाताओं ने भी डाले वोट
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी-सौजना मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार क्षेत्रवासियों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था, लेकिन इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया। इस पर ग्राम प्रधान गुढ़ा के नेतृत्व एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने एमएलसी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।


ग्राम प्रधानों ने सड़क निर्माण की मांग को अंजाम तक पहुंचाने की बात रखी थी। बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिन्नी राजा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर खरे सहित अन्य पदाधिकारी उक्त ग्राम प्रधानों के बीच पहुंचे और सड़क निर्माण जल्द कराने के आश्वासन दिया। इस पर ग्राम प्रधान मान गए और अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed