{"_id":"ce7a1d03fd5e2f0b937118e2734e3009","slug":"mlc-878-voters-will-vote-in-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में 878 मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में 878 मतदाता डालेंगे वोट
ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। उप्र विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन -2016 की अब तक की तैयारियों को लेकर प्रेक्षक ने बैठक की। इस मौके पर बताया गया कि मतदान में 878 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सामान्य प्रेक्षक सज्जाद अहमद खान और व्यय प्रेक्षक एस के रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि तीन मार्च को होने वाले मतदान में कुल 878 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इसके लिए आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
सभी आठ मतदान केंद्रों को आठ सेक्टर और तीन जोन में बांटते हुए निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। मतदान दिवस पर मतदेय स्थलों की वीडियोग्राफी करायी जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
सर्वाधिक 113 मतदाता जखौरा विकासखंड और सबसे कम 11 मतदाता नगर पंचायत पाली में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी नौ पोलिंग पार्टियों का गठन कर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ उन्हें प्रथम चक्र का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। द्वितीय चक्र का प्रशिक्षण दो मार्च को होगा।
पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने बताया कि जिला तीन तरफ से मध्यप्रदेश की सीमा से घिरा है। इसके लिए बैरियर बनाकर फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती कर दी गई है।
यय प्रेक्षक एसकेे रेड्डी ने कहा कि निर्वाचन की शुचिता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग और आयकर विभाग के अधिकारी अभियान चलाकर मतदाताओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से पैसे व शराब वितरण पर रोक लगाएं।
सामान्य प्रेक्षक सज्जाद अहमद खान ने मतदान कार्मिकों को दिए प्रशिक्षण, मतदान के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली निर्वाचन सामग्री और स्टेशनरी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जनपद में पूर्व में भी स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव होते रहे हैं।
उसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए विधान परिषद के चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय, एसडीएम महरौनी ए दिनेश कुमार, एसडीएम ललितपुर रमेश चंद्र तिवारी, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम पाली प्रियंका सिंह, एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल अधिकारी उपस्थित रहे।