फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mla wife beaten insatiable

शादी समारोह में युवक पर फूटा विधायक पत्नी का गुस्सा, कर रहा था ऐसी हरकत

Mon, 20 Jan 2020 04:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
mla wife beaten insatiable
पिटाई - फोटो : सांकेतिक चित्र

थाना कोतवाली अंतर्गत एक विवाह घर में सदर विधायक की मौजूदगी में उनकी पत्नी व उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक पर शादी समारोह के दौरान लड़कियों के साथ छींटाकशी के आरोप लगाए हैं। युवक को सबक सिखाने के बाद छोड़ दिया गया और पुलिस में शिकायत भी नहीं की गई, लेकिन विधायक पत्नी से मामला जुड़ा होने के चलते यह शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


मोहल्ला आजादपुरा स्थित एक विवाह घर में शनिवार की रात को एक शादी समारोह में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और उनका परिवार भी पहुंचा। विधायक व परिजन अपने मिलने वालों में व्यस्त थे, इसी दौरान विधायक की पत्नी शिक्षिका शंकुतला कुशवाहा एक युवक की पिटाई करने लगीं। यह देख विधायक की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी भी वहां पहुंच गए और युवक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं परिवार व अन्य लोग भी युवक की पिटाई करने में जुट गए।
विज्ञापन


यह देख सदर विधायक ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया और युवक को वहां से बाहर निकाल दिया। जब मामला शांत हुआ तो विधायक की पत्नी ने बताया कि उक्त युवक शादी समारोह में आने वाली कई लड़कियों को घूरने के साथ ही छींटाकशी कर रहा था। वह काफी देर से नोटिस कर रही थीं, जब वह पास में आईं और युवक को लड़कियों के साथ छींटाकशी करते देखा तो वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उन्होंने युवक को सबक सिखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक लड़कियों के साथ छींटाकशी कर रहा था। उसे मौके पर ही सबक सिखाना जरूरी था। मैं विधायक की पत्नी बाद में, पहले एक मां हूं। किसी बेटी के साथ गलत होता देख, जो मैंने किया वही हमारी जगह कोई भी मां होती तो यही करती।


- शकुंतला कुशवाहा

 

शादी समारोह में किसी बेटी के साथ एक मनचले द्वारा छींटाकशी की जा रही थी। उसे मौके पर ही सबक सिखाया गया है। हमारी विचारधारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की है, किसी बेटी के साथ बदतमीजी होने की स्थिति में जब तक पुलिस आए, तब तक जनता ही ऐसे लोगों को सबक सिखाती है।
- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed