{"_id":"5f835a788ebc3e9b8b76f6ae","slug":"missing-person-dead-body-found-lalitpur-news-jhs178413437","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
ded body
- फोटो : ded body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन में सजनाम तिराहा के पास खेतों में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे, जिसमें सिर से खून निकला था। उसके एक हाथ में उसकी चप्पलें भी मिलीं जिन्हें वह सीने से लगाए था। पास ही मोबाइल व एक रॉड भी पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
ग्राम सिलावन निवासी सुखपाल (30) पुत्र भजनलाल खंगार लाइट के काम के साथ ही खेती बाड़ी एवं मजदूरी करता था। शनिवार की रात को करीब आठ बजे गांव में ही किसी के यहां रखी उसकी मोटरसाइकिल उठाने की बात कहकर वह घर से निकला था। इसके बाद रात भर घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह सुखपाल के पिता भजनलाल जो कि सजनाम तिराहा के पास एक डिग्री कॉलेज में चौकीदार हैं, उनके पास कॉलेज में एक व्यक्ति आया और उसने बताया कि कॉलेज के पास ही खेत में एक युवक का शव पड़ा है, जो नीले रंग की शर्ट पहने है। इसके कुछ ही देर बाद उसकी पुत्री का घर से फोन आया कि भाई रात से अब तक घर नहीं आया है। उधर, नीले रंग की शर्ट वाली बात याद करके भजनलाल तत्काल दौड़कर मौके पर गए, तो वहां उसका ही पुत्र मृत पड़ा था। मृतक का मोबाइल भी शव के पास ही पड़ा था, सिर पर चोट के निशान थे और खून भी निकल रहा था। उसकी जींस भी एक पैर की तरफ फटी पड़ी हुई थी। उसकी दोनों चप्पलें एक हाथ में थीं। मोटरसाइकिल खेत के बाहर सड़क पर खड़ी थी।
मृतक के पिता भजनलाल खंगार ने आरोप लगाया कि उसका कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था, उसने दो दिन पहले ही थाने में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने यह आरोप लगाया कि शनिवार की शाम को भी विपक्षियों में से एक व्यक्ति ने उसके पुत्र को धमकी थी कि वह कल का दिन नहीं देखेगा। उधर, फिलहाल युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी आठ वर्ष की है। पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतक लाइट का काम करता था और उसका शव खंभे के पास ही पड़ा मिला है। मृतक के शरीर पर झुलसने के निशान भी हैं, ऐसे में उसकी मौत लाइट सुधारने के दौरान होने की संभावना है। फिलहाल युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अलमा अहिरवार, थानाध्यक्ष महरौनी।
शनिवार की रात में सिलावन के पास कोई भी लाइन फाल्ट में नहीं आई है और न ही किसी ने शटडाउन लिया है। वह व्यक्ति बिजली विभाग से संबंधित भी नहीं है।
बृजेंद्र पाल, अवर अभियंता, विद्युत महरौनी।