फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   miscreants tried to kidnap thirteen year old son of businessman

दादी को देख भागे बदमाश: व्यापारी के बेटे का करने आए थे अपहरण, घर में घुसकर हाथ-पैर बांधे; तभी हुआ कुछ ऐसा

Sat, 22 Jul 2023 06:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 06:31 PM IST
सार

बदमाशों ने व्यापारी के तेरह वर्षीय पुत्र को किडनैप करने का प्रयास किया। किडनैप करने के लिए बदमाश घर में घुस गए। हाथ-पैरों में टेप बांधी लेकिन शोर सुनकर दादी के आ जाने पर बदमाश भाग गए।

विज्ञापन
miscreants tried to kidnap thirteen year old son of businessman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर। शनिवार की दोपहर करीब 2.15 बजे शहर के मोहल्ला सरदारपुरा में तीन बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ला निवासी सचिन जैन के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने उनके तेरह साल के बेटे समर्थ को किडनैप करने के लिए उसके हाथ, पैर और मुंह पर टेप लगा दी। 

विज्ञापन


लेकिन बच्चे ने समझदारी दिखाते हुए मुंह पर लगी टेप को हटाया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर दादी आई तो तीनों बदमाश भाग गए। व्यापारी के पुत्र के अपहरण का प्रयास होने की सूचना मिलने पर सीओ सदर सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। कुछ सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश भागते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed